फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh Anti-encroachment drive tin sheds removed with much fanfare on second day

Damoh: अतिक्रमण विरोधी मुहिम, दूसरे दिन लाव लश्कर के साथ हटाए गए टीन शेड, तेज धूप के चलते अमला हुआ वापस

Tue, 07 May 2024 06:13 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Tue, 07 May 2024 06:13 PM IST
सार

दमोह शहर में अतिक्रमण विरोधी मुहिम के तहत मंगलवार को भी प्रशासन का बुलडोजर गरजा। लेकिन केवल टीन शेड हटाने के बाद अमला वापस हो गया। जबकि लाव लश्कर ऐसा था, जैसे कोई बहुत बड़ी इमारत गिराई जानी हो।

विज्ञापन
Damoh Anti-encroachment drive tin sheds removed with much fanfare on second day
टीन शेड हटाती जेसीबी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह शहर में अतिक्रमण विरोधी मुहिम के तहत मंगलवार को प्रशासन का बुलडोजर गरजा। लेकिन केवल टीन शेड हटाने के बाद अमला वापस हो गया। जबकि लाव लश्कर ऐसा था, जैसे कोई बहुत बड़ी इमारत गिराई जानी हो, लेकिन तेज धूप के कारण नगर पालिका का अमला वापस हो गया।दूसरे दिन मंगलवार को यह अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई अस्पताल चौराहे से लेकर बैंक चौराहे तक की गई।

विज्ञापन


नगर पालिका सीएमओ सुषमा धाकड़ पुलिस बल के साथ जेसीबी लेकर वृद्धाश्रम के नजदीक पहुंची, यहां जिन लोगों ने दुकान के बाहर टीन शेड लगाए थे, उन्हें हटाया गया। करीब आठ से अधिक दुकानों से टीन शेड हटाए गए। लेकिन नाली पर जो अतिक्रमण थे, उसे नहीं हटाया गया। जबकि यह मुहिम नाली पर किए गए और सड़क तक सामग्री रखने वालों के लिए चलाई गई है। लेकिन दूसरे दिन भी कुछ दुकानों के बाहर के शेड हटाने के बाद अमला वापस हो गया। क्योंकि धूप भी काफी अधिक थी, जिससे पुलिस कर्मियों और नगर पालिका के कर्मचारियों को खड़ा होना भी मुश्किल था।
विज्ञापन


अब बुधवार को तीसरे दिन देखना होगा मुहिम के तहत कौन सा अतिक्रमण हटाया जाता है। क्योंकि बस स्टैंड जैसे इलाके में जहां अतिक्रमण फैला है, वहां अभी टीम पहुंची नहीं है और मुनादी कराने के बाद भी दुकानदारों ने अतिक्रमण नहीं हटाया। नगर पालिका सीएमओ सुषमा धाकड़ ने बताया कि कलेक्टर के निर्देश पर यह मुहिम चल रही है, जिनके भी अतिक्रमण हैं सभी पर कार्रवाई की जायेगी, छोड़ा किसी को नहीं जायेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed