फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Another teacher suspended for posting political post in Damoh Collector took action

Damoh News: शिक्षक को सोशल मीडिया पर राजनीतिक पोस्ट करना पड़ा महंगा, कलेक्टर जांच के बाद किया निलंबित

Thu, 25 Apr 2024 11:02 AM IST
दमोह ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Thu, 25 Apr 2024 11:02 AM IST
सार

कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने बताया कि आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के मामले में शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय रनेह में पदस्थ शिक्षक को निलंबित किया है। शिक्षक के खिलाफ सोशल मीडिया पर राजनीतिक पोस्ट करने को लेकर कार्रवाई की गई है। 

विज्ञापन
Another teacher suspended for posting political post in Damoh Collector took action
कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर

विस्तार

दमोह में एक शासकीय शिक्षक को सोशल मीडिया पर राजनीतिक पोस्ट करना महंगा पड़ गया। मामले की शिकायत कलेक्टर के पास पहुंची तो उन्होंने जांच कराने के बाद रनेह शासकीय स्कूल में पदस्थ शिक्षक को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

बता दें कलेक्टर के द्वारा यह दूसरी करवाई की गई है। इसके पहले भी एक शिक्षक ने लोकसभा प्रत्यासी के समर्थन में सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी, जिसके बाद जिला निर्वाचन अधिकारी और कलेक्टर सुधीर कोचर ने उसे तत्काल निलंबित कर दिया था।
विज्ञापन


कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दमोह सुधीर कुमार कोचर ने बताया कि आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के मामले में शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय रनेह में पदस्थ शिक्षक दुर्गा प्रसाद प्यासी माध्यमिक शिक्षक को राजनीतिक पोस्ट करने के मामले में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। शिक्षक पर पिछले दिनों सोशल मीडिया पर राजनीतिक पोस्ट करने को लेकर शिकायत हुई थी, जिसकी जांच कराने के बाद यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed