{"_id":"660d1d3e040511787c0250e2","slug":"after-the-assembly-elections-there-was-a-decrease-of-rs-22-lakh-in-the-assets-of-congress-candidate-tarwar-singh-while-there-was-an-increase-in-the-cash-of-husband-and-wife-damoh-news-c-1-1-noi1223-1562978-2024-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh News: तीन महीने में 22 लाख घट गई तरवर लोधी की संपत्ति, नया वाहन भी खरीदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: तीन महीने में 22 लाख घट गई तरवर लोधी की संपत्ति, नया वाहन भी खरीदा
Wed, 03 Apr 2024 04:23 PM IST
दमोह ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: दमोह ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2024 04:23 PM IST
सार
दमोह लोकसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी तरवर सिंह ने मंगलवार को नामांकन दाखिल किया। नवंबर 2023 के मुकाबले मार्च 2024 में उनकी संपत्ति में 22 लाख रुपये की गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रत्याशी तरवर सिंह
विस्तार
दमोह लोकसभा के कांग्रेस प्रत्याशी तरवर सिंह की संपत्ति में विधानसभा चुनाव के बाद 22 लाख रुपये की कमी हुई है। पति-पत्नी की नगदी जरूर बढ़ी है। तरवर सिंह ने मंगलवार को अपना नामांकन दाखिल किया। तरवर सिंह ने बंडा विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ा था और हारे थे। तब भी उन्होंने संपत्ति की जानकारी दी थी। नवंबर 2023 और मार्च 2024 के बीच उनकी कुल संपत्ति घटी है। एक कार भी उन्होंने इस दौरान खरीदी है।
विज्ञापन
तरवर सिंह ने विधानसभा चुनावों के समय बताया था कि उनकी चल संपत्ति एक करोड़ पांच लाख रुपये की है, जबकि अब यह करीब 22 लाख रुपये घटकर 78 लाख 12 हजार रुपये रह गई है। इसी तरह पत्नी प्रीति लोधी की नवंबर में चल संपत्ति 40 लाख नौ हजार रुपये थी, जो मामूली गिरावट के साथ 39 लाख 35 हजार रुपये रह गई है। अचल संपत्ति की बात करें तो तरवर सिंह के पास नवंबर में 25 लाख 42 हजार रुपये की संपत्ति थी, जो घटकर 22 लाख 85 हजार रुपये रह गई। प्रीति लोधी के पास 45 लाख 85 हजार रुपये की अचल संपत्ति थी, जो घटकर 38 लाख रुपये की रह गई है। यानी अचल संपत्ति भी दोनों की मिलाकर करीब दस लाख रुपये घटी है।
विज्ञापन
नया वाहन खरीदा
तरवर ने नवंबर 2023 में बताया था कि उनके पास स्कॉर्पियो, बोलेरो और एक ट्रैक्टर है। अब नए हलफनामे में एक वाहन बढ़ गया है। उन्होंने अल्काजार कार खरीदी है। पत्नी के पास कोई वाहन नहीं है। पति-पत्नी के पास नगदी जरूर एक लाख रुपये बढ़ी है। कर्ज की बात करें तो तरवर पर 51 लाख 67 हजार रुपये का कर्ज था, जो घटकर 22 लाख रुपये रह गया है। इसी तरह पत्नी पर कर्ज तीन हजार रुपये बढ़ा है। तरवर के पास एक 12 बोर की बंदूक और एक रिवॉल्वर भी है। तरवर सिंह के पास चार तोला सोने के आभूषण हैं और पत्नी के पास 11 तोला सोना और 500 ग्राम चांदी के जेवर। इसमें कोई बदलाव नहीं आया है।
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशी के पास ज्यादा सोना
बीजेपी प्रत्याशी राहुल सिंह और उनकी पत्नी राधिका के पास सोना ज्यादा है। राहुल सिंह के पास 10 तोला तो उनकी पत्नी के पास 40 तोला सोना है। इसके अलावा 8 किलो चांदी भी है। राहुल सिंह के पास दो कारें हैं। जिनमें एक इनोवा और एक महेंद्रा की कार शामिल है। राहुल सिंह पर 5 लाख 53 हजार रुपए का ऋण है।
