फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   After four months, Damoh Railway Station will be visible in a new form Amrat Bharat Scheme

Damoh: चार महीने बाद नए स्वरूप में दिखाई देगा दमोह रेलवे स्टेशन, अमृत भारत योजना के तहत हो रहा निर्माण

Tue, 16 Jul 2024 08:34 AM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Tue, 16 Jul 2024 08:34 AM IST
सार

स्टेशन परिसर में 25 करोड़ की लागत से विकास कार्य कराए जा रहे हैं। जिसमें पूरे सर्कुलेटिंग एरिया को डेवलप किया जा रहा है। मेन गेट के दोनों तरफ 30-30 फीट ऊंचाई की दीवार खड़ी की गई है। जिसमें विशेष डिजाइन के टाइल्स लगाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
After four months, Damoh Railway Station will be visible in a new form Amrat Bharat Scheme
रेलवे स्टेशन पर चल रहा निर्माण कार्य

विस्तार

दमोह रेलवे स्टेशन परिसर को नया स्वरूप दिया जा रहा है। अमृत भारत योजना के तहत इसे एयरपोर्ट की तरह तैयार किया जा रहा है। जिससे आने वाले तीन महीने में स्टेशन परिसर का बाहरी एरिया नए रूप में नजर आने लगेगा।
विज्ञापन


दरअसल, स्टेशन परिसर में 25 करोड़ की लागत से विकास कार्य कराए जा रहे हैं। जिसमें पूरे सर्कुलेटिंग एरिया को डेवलप किया जा रहा है। मेन गेट के दोनों तरफ 30-30 फीट ऊंचाई की दीवार खड़ी की गई है। जिसमें विशेष डिजाइन के टाइल्स लगाए जा रहे हैं। वहीं, गेट के सामने 40 फीट ऊंचा लोहे का पोर्च फ्रेम बनाया जा रहा है। जिसका काम भी अंतिम दौर में है। नया पार्किंग स्थल तैयार हो चुका है, जहां एक साथ 200 बाइक और 50 कारों के पार्किंग की व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन


रिनोवेशन का काम अंतिम दौर में हैं और नई मशीनरी लगाई जा रहीं है। इसी के पास नया आरक्षण केंद्र बनाया जा रहा है। रेलवे के बिजली कार्यालय का निर्माण भी पूरा हो चुका है। इसके चालू होने के बाद आरक्षण केंद्र और बिजली विभाग की पुरानी बिल्डिंग को तोड़ दिया जाएगा और मिनी गार्डन बनाया जाएगा। इधर, प्लेटफॉर्म नंबर दो में भी टाइल्स लगाने का काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे चरण में शेड और नया फुटब्रिज बनाया जाएगा
पहले चरण में सर्कुलेटिंग एरिया परिसर में काम चल रहा है। दूसरे चरण में दोनों प्लेटफॉर्म के शेड की लंबाई बढ़ाई जाएगी। साथ ही प्लेटफॉर्म नंबर एक से प्लेटफॉर्म नंबर दो के लिए नया फुट ओवरब्रिज बनाया जाएगा। वहीं, तीसरे चरण में एक्सीलेटर लगाया जाएगा, जिसमें यात्रियों को सीढ़ियों से चढ़ने की जरूरत नहीं होगी। स्टेशन प्रबंधक मुकेश कुमार जैन का कहना है कि अभी पहले फेस का काम अंतिम दौर में चल रहा है, जो लगभग चार माह में पूरा हो जाएगा। इसके बाद दूसरे चरण के काम शुरू होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed