फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh News: Food was being cooked using stolen electricity, the department confiscated heaters

Damoh News: चोरी की बिजली से बना रहे थे पराठे और रोटी, बिजली विभाग ने कार्रवाई कर जब्त किए हीटर

Thu, 20 Feb 2025 10:15 AM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Thu, 20 Feb 2025 10:15 AM IST
सार

बिजली विभाग की टीम ने एक दर्जन से अधिक हीटर जब्त किए और बिजली चोरी करने वालों पर धारा 135 के तहत प्रकरण दर्ज किया। इस कार्रवाई के दौरान अचानक हड़कंप मच गया, और कुछ लोगों ने अपने हीटर हटाने की कोशिश भी की।

विज्ञापन
Damoh News: Food was being cooked using stolen electricity, the department confiscated heaters
घरों से जब्त किए गए हीटर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

दमोह शहर से लगे विभिन्न गांवों में चोरी की बिजली जलाई जाती है। बुधवार दोपहर जब बिजली विभाग कार्रवाई करने पहुंचा तो चोरी की बिजली से घर में खाना बनाया जा रहा था। कहीं पराठे तो कहीं रोटियां सिक रही थीं। अधिकारियों ने कार्रवाई कर हीटर जब्त किए और बिजली चोरों पर मामला दर्ज किया।

बिजली विभाग द्वारा दमोह दक्षिण संभाग अंतर्गत आने वाले ग्रामीण वितरण केंद्र के गांव में बिजली चोरी रोकने के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया है। कार्यपालन अभियंता एमएल साहू के निर्देशन में कनिष्ठ अभियंता सरिता रावत के नेतृत्व में टीम तैयार कर ग्रामीण वितरण केंद्र अंतर्गत आने वाले ग्राम ग्वारी, हिनौती, अथाई, बरपटी और अन्य गांव में छापामार कार्रवाई की गई। इस दौरान अनेक घरों में अवैध रूप से बिजली की चोरी से हीटर पर खाना पकाया जा रहा है।

विज्ञापन

एक दर्जन घरों से जब्त किए हीटर
विद्युत विभाग की टीम द्वारा मौके से एक दर्जन से अधिक घरों में चोरी की बिजली से चलने वाले हीटरों को जब्त करते हुए पंचनामा बनाकर प्रकरण तैयार किया गया। इस दौरान कई उपभोक्ता अपने घरों से हीटरों को हटाने में लग गए। जब टीम पहुंची तो एक जगह आलू के पराठे बनकर तैयार रखे थे और एक जगह रोटी के साथ सब्जी बनकर तैयार हो रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कनिष्ठ अभियंता सरिता यादव द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि इन सभी गांव से अनावश्यक लोड बढ़ने, कैबल जलने, ट्रांसफार्मर खराब होने तथा डीओ गिरने की लगातार शिकायतें आ रही थीं। कार्यपालन अभियंता के निर्देशन में विशेष टीम तैयार कर इन गांव में चेकिंग कराई गई। हकीकत जानने के लिए मौके पर जाकर मुआयना किया गया तो बिजली चोरी सामने आई। जिन घरों में बिजली चोरी पाई गई वहां धारा 135 के तहत प्रकरण बनाकर जब्ती की कार्रवाई की गई। चेकिंग के दौरान कनिष्ठ अभियंता सरिता रावत, प्रदीप श्याम पटैल, रामलखन कुशवाहा की मौजूदगी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed