फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Accused who kidnapped minor arrested, police registered case on victim's complaint.

Damoh News: नाबालिग का अपहरण करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया था केस

Thu, 13 Jun 2024 01:49 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Thu, 13 Jun 2024 01:49 PM IST
सार

पथरिया थाना प्रभारी सुधीर बेगी ने बताया की आरोपी अजय दुबे 9 जून की रात नाबालिग को बहला फुसला कर भगा ले गया था। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
Accused who kidnapped minor arrested, police registered case on victim's complaint.
पुलिस गिरफ्त में आरोपी

विस्तार

दमोह जिले के पथ रिया थाना अंतर्गत एक 13 वर्षीय नाबालिग का अपहरण करने वाले आरोपी को पथरिया पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी नाबालिग को बहला फुसला कर अपने रिश्तेदार के यहां ले गया था। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की थी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पीड़िता नाबालिग कक्षा आठवीं की छात्रा है और गांव के सरकारी स्कूल में पड़ती है। पीड़ित ने बताया आरोपी मेरे पड़ोस में ही रहता है। पिछले दो महीने से बुरी नियत से वह मेरा पीछा कर मुझे परेशान कर रहा था। मै जब भी घर से स्कूल या पानी भरने के लिए बाहर जाती थी तो आरोपी बुरी नियत से मेरे पीछे पीछे आता था। शनिवार की रात करीब दो बजे वह घर के आंगन में बनी बाथरूम में जा रही थी, इसी दौरान आरोपी अजय दुबे वहां आ गया और उसे बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। आरोपी पहले अपनी बुआ के यहां पिपरिया ले गया था। जहां से उसकी बुआ ने पीड़िता के पिता को खबर कर दी तो मेरे पिता सुबह 10  बजे मुझे वापस लेने ग्राम पिपरिया आए थे। आते समय आरोपी ने उसे धमकी दी कि अगर किसी को कुछ बताया तो तुम्हारे भाई और पिता को जान से खत्म कर दूंगा।
विज्ञापन


पीड़िता ने परिजनों के साथ पथरिया पुलिस थाने में पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शनिवार को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस पूरे मामले में पथरिया पुलिस के द्वारा गंभीरता से जांच में लेकर आरोपी के खिलाफ धारा 354डी,363, 506बी,11/12 पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था।पथरिया थाना प्रभारी सुधीर बेगी ने बताया की आरोपी अजय दुबे 9 जून की रात नाबालिग को बहला फुसला कर भगा ले गया था। 11 जून को पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई और 12 जून को आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed