{"_id":"65ffec6a550e59ad2a0708c7","slug":"a-young-man-coming-to-damoh-on-holi-fell-from-the-train-both-legs-chopped-off-2024-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh News: होली पर घर आ रहा युवक ट्रेन से गिरा, दोनों पैर कटे, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: होली पर घर आ रहा युवक ट्रेन से गिरा, दोनों पैर कटे, अस्पताल में भर्ती
Sun, 24 Mar 2024 02:33 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 24 Mar 2024 02:33 PM IST
सार
हादसे को लेकर युवक कुछ भी बता नहीं पा रहा है। उसे यह भी नहीं पता कि वह कैसे गिर गया। अस्पताल में युवक साथ उसकी मां मौजूद थी जो अपने बेटे के साथ हुए हादसे के बाद परेशान है। फिलहाल, युवक का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती युवक।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दमोह रेलवे स्टेशन पास एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसके दोनों पैर कट गए। जिला अस्पताल में युवक का इलाज है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी है। घायल युवक दिल्ली में मजदूरी करता है, वह होली मनाने के लिए अपने घर आ रहा था।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार हादसे का शिकार हुआ युवक जिले के पथरिया ब्लॉक में आने वाले पिपरोधा छक्का गांव का रहने वाला है। युवक अरविंद अहिरवार दिल्ली में मजदूरी करता है। होली पर्व पर वह दिल्ली से ट्रेन के जरिए अपने गांव आ रहा था। दमोह स्टेशन पर उतरते समय उसका संतुलन बिगड़ गया और उसके दोनों पैर ट्रेन के पहियों की चपेट में आकर कट गए। रेल पुलिस के द्वारा घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
हादसे को लेकर युवक कुछ भी बता नहीं पा रहा है। उसे यह भी नहीं पता कि वह कैसे गिर गया। अस्पताल में युवक साथ उसकी मां मौजूद थी जो अपने बेटे के साथ हुए हादसे के बाद परेशान है। फिलहाल, युवक का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। डॉक्टर ने उसे जबलपुर रेफर किया, लेकिन परिवार का अन्य कोई सदस्य साथ नहीं होने के कारण जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
