फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh A tenth class student consumed ten tablets of Albendazole in school

Damoh News: दसवीं की छात्रा ने स्कूल में खाई एलबेंडाजोल की गोलियां, हालत बिगड़ने पर जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर

Wed, 19 Feb 2025 04:45 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Wed, 19 Feb 2025 04:45 PM IST
सार

दमोह जिले के तेंदूखेड़ा में शासकीय कन्या हाईस्कूल की दसवीं कक्षा की छात्रा ने एलबेंडाजोल की 10 गोलियां खा लीं, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। स्कूल प्रबंधन ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां से जबलपुर रेफर किया गया। छात्रा के माता-पिता अलग रहते हैं, जिससे तनाव में यह कदम उठाने की आशंका है। 

विज्ञापन
Damoh A tenth class student consumed ten tablets of Albendazole in school
शासकीय कन्या हाइस्कूल

विस्तार

दमोह जिले के तेंदूखेड़ा में संचालित शासकीय कन्या हाइस्कूल की दसवीं की एक छात्रा ने स्कूल में एलबेंडाजोल की दवा खाकर क्लास में बैठ गई। कुछ देर बाद जब हालत बिगड़ी और वह बेहोश होने लगी तब स्कूल प्रबंधन को जानकारी लगी और हड़कंप के हालात निर्मित हो गए। शिक्षकों के ने पुलिस को जानकारी दी और छात्रा को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर उसे जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। छात्र के परिजनों के अनुसार घटना का कारण अज्ञात है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मंगलवार को स्कूल में कक्षा दसवीं छात्राएं स्कूल में पढ़ाई करने पहुंची थीं। उसी दौरान कुछ छात्राओं ने आकर शिक्षकों को बताया कि एक छात्रा की तबीयत अचानक खराब हो गई है वह उल्टियां कर रही है। छात्रा ने बताया कि उसने जहरीली गोलियों का सेवन कर लिया है। यह सुनते ही प्रबंधन के होश उड़ गए और तत्काल स्कूल स्टाफ के लोग छात्रा को लेकर अस्पताल पहुंचे, वहां डाक्टरों ने उसका उपचार किया और बाद में जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। छात्रा ने एलबेंडाजोल की दस गोलियों का सेवन एक साथ कर लिया था।
विज्ञापन


छात्रा ने यह कदम क्यों उठाया यह अभी अज्ञात है, लेकिन यह बताया जा रहा है छात्रा के माता-पिता अलग-अलग रहते हैं। इसी टेंशन में उसने यह कदम उठाया। कन्या हायरसेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य पीएल रैकवार ने बताया स्कूल में एक छात्रा का अचानक स्वस्थ खराब हो गया था। जानकारी ली तो छात्रा ने बताया उसने गोलियों के सेवन किया है। बाद में परिजनो को बुलाया गया और तेंदूखेड़ा शासकीय समुदायक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां से जबलपुर रिफर किया गया है। पुलिस घटना के कारणों की जानकारी जुटा रही है। तेंदूखेड़ा थाना के प्रधान आरक्षक सलीम खान का कहना है कि एक छात्रा द्वारा दवा खाने की जानकारी स्कूल प्रबंधन ने लिखित में दी है। छात्रा के बयान लिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed