{"_id":"666fc80bb7caa5da3e07cec2","slug":"a-scorpion-hiding-in-a-t-shirt-stung-the-doctor-of-the-district-hospital-while-going-on-duty-treatment-continues-damoh-news-c-1-1-noi1223-1803039-2024-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh News: टीशर्ट में छिपे बिच्छू ने जिला अस्पताल जाते समय डॉक्टर को मारा डंक, इलाज जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: टीशर्ट में छिपे बिच्छू ने जिला अस्पताल जाते समय डॉक्टर को मारा डंक, इलाज जारी
Mon, 17 Jun 2024 12:22 PM IST
दमोह ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: दमोह ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2024 12:22 PM IST
सार
जिला अस्पताल के आरएमओ डॉक्टर विशाल शुक्ला ने बताया कि डाॅ आशीष पटेल को बिच्छू का डंक लगने पर इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया था। इलाज के बाद सेहत में सुधार हो गया। डॉक्टर पटेल सागर मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई कर रहे हैं। तीन महीने के लिए वे जिला अस्पताल आए हैं।
विज्ञापन
इलाज करते डाक्टर
विस्तार
दमोह जिला अस्पताल में पदस्थ एक डॉक्टर रविवार शाम को ड्यूटी पर आ रहे थे। इस दौरान टीशर्ट पहनते समय बिच्छू ने उन्हें डंक मार दिया। परिजन गंभीर हालत में उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आए, जहां डाक्टरों ने उनका इलाज शुरू किया गया। हालांकि, इलाज के बाद डाॅक्टर की सेहत के सुधार है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार जिला अस्पताल में पदस्थ डॉक्टर आशीष पटैल रविवार शाम घर से ड्यूटी करने जिला अस्पताल आ रहे थे। उन्होंने दीवार पर टंगी हुई टी-शर्ट को पहना तो उसमे छिपकर बैठे बिच्छू ने उन्हें बाएं हाथ में डंक मार दिया। डॉक्टर के चीखते ही परिजन कमरे में पहुंचे और जैसे ही बिच्छू को देखा तो उसे हटाया। इसके बाद डॉक्टर को गंभीर हालत में इलाज के लिए दमोह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अशीष पटेल का इलाज करने वाले डॉक्टर चक्रेश चौधरी ने बताया कि डॉक्टर की सेहत में सुधार है।
विज्ञापन
जिला अस्पताल के आरएमओ डॉक्टर विशाल शुक्ला ने बताया कि डाॅ आशीष पटेल को बिच्छू का डंक लगने पर इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया था। इलाज के बाद सेहत में सुधार हो गया। डॉक्टर पटेल सागर मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई कर रहे हैं। तीन महीने के लिए वे जिला अस्पताल आए हैं।
विज्ञापन
