फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   A bird attended the wedding of a fatherless daughter

Damoh: बिन पिता की बेटी की शादी में शामिल हुआ एक पक्षी, लोग बोले…बेटी को आशीर्वाद देने आ गए पिता

Mon, 22 Apr 2024 03:09 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 22 Apr 2024 03:09 PM IST
सार

Damoh: दमोह के रंजरा गांव में रविवार को एक बिन पिता की बेटी का विवाह हो रहा था। तभी एक विशालकाय पक्षी इस शादी समारोह में शामिल हो गया और बेटी के सिर पर आशीर्वाद देते हुए बैठ गया। खाना खाया और बेटी के विदाई के बाद उड़ गया। 

विज्ञापन
A bird attended the wedding of a fatherless daughter
शादी में शामिल हुआ एक पक्षी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह जिले के रंजरा ग्राम निवासी जालम सिंह लोधी की 18 अप्रैल को अभाना गांव की तलैया के पास सड़क हादसे में मृत हो गई थी और 21 अप्रैल को बेटी की शादी थी, जिसकी तैयारियां भी पिता ने कर ली थी, लेकिन उसके पहले ही उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन

पत्नी नोनी बाई पति की अस्थियां विसर्जन करने इलाहाबाद चली गई और बेटी की शादी के दिन घर लौटती है। जैसे ही घर में बैठी थी कि अचानक से एक पक्षी घर की छत पर आकर बैठ जाता है और कुछ पल बाद नोनी बाई की गोद में जाकर बैठ गया। तभी बिन बाप की बेटी की शादी के लिए ग्रामीण एकत्रित होते हैं और घर से चंडी माता मंदिर के लिए जाने  सभी रवाना होते हैं, लेकिन नोनी बाई की गोद में बैठा पक्षी यहां से वहां नहीं जाता और ग्रामीण जब कहते है कि बेटी की शादी को चलते है तो यह पक्षी लोगों के कंधों पर बैठकर चंडी माता मंदिर तक पहुंच जाता है। 

विज्ञापन


पक्षी की मौजूदगी में हुआ पूरा विवाह
चंडी माता मंदिर में बेटी इमरती के विवाह की रस्में शुरू होती है और उसका विवाह पटना भैंसखार निवासी देवेंद्र सिंह लोधी के साथ होता है। शादी की रस्में शुरू हुई तो यह पक्षी कुर्सियों पर बैठ जाता और जैसे ही जयमाला शुरू होती है बेटी इमरती की गोद में बैठ जाता है और कभी उड़कर बेटी के सिर पर बैठ जाता है, मानो बेटी को आशीर्वाद दे रहा हो।  इतना ही नहीं जब बेटी ने पक्षी को दूध रखा तो वह गोद में बैठकर दूध पीने लगा और बारातियों के संग खाना भी खाया। यह पूरा वाकया सैकड़ों लोगों के सामने हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या बोले प्रत्यक्षदर्शी
प्रत्यक्षदर्शी बने गांव के सरपंच लाखन सिंह लोधी बताते है कि यह पक्षी पिता की आत्मा बनकर बेटी की शादी में शामिल ही नहीं हुआ बल्कि शादी की पूरी रस्में पूरी होने तक गांव के चंडी माता मंदिर में मौजूद रहा और जैसे ही शादी की रस्में पूरी होती हैं अचानक से गायब हो जाता है। इस घटना का पूरा गांव प्रत्यक्षदर्शी और जीते जी बेटी की शादी की तमन्ना पूरी नहीं होने पर मृत्यु के बाद पिता की आत्मा पक्षी बनकर बेटी की शादी में शामिल होती है और बेटी को खूब आशीर्वाद देने यह घटना ग्रामीणों की आंखों देखी हकीकत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed