फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   100 rupee note found in the answer sheet of class 10th in Damoh

Damoh News: कक्षा-10 की उत्तर पुस्तिका में मिला 100 रुपये का नोट, लिखा था- सर मुझे पास कर देना

Fri, 22 Mar 2024 02:47 PM IST
Damoh bureau दमोह ब्यूरो
Updated Fri, 22 Mar 2024 02:47 PM IST
सार

 माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश ने कक्षा 10 और कक्षा 12 के नतीजे जल्द से जल्द जारी करने के लिए मूल्यांकन को गति दे दी है। मूल्यांकन में भी कुछ रोचक मामले सामने आ रहे हैं। दमोह में कक्षा-10 की उत्तर पुस्तिका में  100 रुपये का नोट मिला है।  

विज्ञापन
100 rupee note found in the answer sheet of class 10th in Damoh
दमोह में कक्षा 10 की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच करती महिला शिक्षक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह के एक्सीलेंस स्कूल में कक्षा 10 और कक्षा 12 बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन चल रहा है। शिक्षकों को उत्तर पुस्तिकाओं में तरह-तरह के कमेंटस तो मिलते रहते हैं, लेकिन कक्षा 10 के एक छात्र की उत्तर पुस्तिका में 100 रुपये का नोट मिला है। इसे देख शिक्षक हैरान हो गए। संबंधित छात्र ने कमेंट भी लिखा था। उसने लिखा था कि सर, कृपया मुझे पास कर देना। शिक्षक ने तत्काल इसकी जानकारी मुख्य मूल्यांकनकर्ता को दी। यह सुनकर वहां मौजूद अन्य शिक्षकों की भी हंसी छूट गई। नोडल अधिकारी को भी सूचित किया गया है। नोट को मंडल भेजने की लंबी प्रक्रिया के चलते पुन: उसी उत्तर पुस्तिका में रख दिया गया।

विज्ञापन


एक्सीलेंस स्कूल प्राचार्य और मूल्यांकन प्रभारी एसएल अहिरवार और शिक्षक मनीष नेमा ने बताया कि उत्तर पुस्तिकाओं में तरह-तरह के कमेंटस मिलते रहते हैं। रुपये मिलने का मामला पहली बार सामने आया है। हाल ही में एक परीक्षार्थी की उत्तर पुस्तिका के सभी पन्नों पर ॐ नम: शिवाय मंत्र लिखा था। एक छात्र की कॉपी पूरी तरह से खाली थी। उसमें एक भी अक्षर नहीं लिखा था। एक परीक्षार्थी की कॉपी में रोमन अंकों की जानकारी लिखी हुई थी। इसके अलावा कई परीक्षार्थियों ने तो तरह-तरह की मिन्नतें मूल्यांकन अधिकारियों से की है। आम तौर पर शिक्षक इन कमेंट्स पर कोई ध्यान नहीं देते। रोचक मामला सामने आने पर कक्ष में मौजूद शिक्षकों में चर्चा जरूर कर लेते हैं। 
विज्ञापन


प्रशिक्षण में ड्यूटी से मूल्यांकन में हो रही देरी
मंडल ने कॉपियों के मूल्यांकन को समयसीमा में खत्म करने के निर्देश दिए हैं। मूल्यांकन कार्य में लगे शिक्षकों की लोकसभा चुनाव के प्रशिक्षण में ड्यूटी लगने से यह काम पिछड़ रहा है। इस समय 52 फीसदी उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ है। जिले में इस बार बोर्ड परीक्षाओं की कुल एक लाख 94 हजार 733 कापियां आई हैं। इनमें कक्षा 10 की एक लाख 20 हजार 666 एवं 12वीं की 74 हजार 069 कॉपियां शामिल हैं। 93 हजार 30 कॉपियों का मूल्यांकन हो चुका है। यह 52 प्रतिशत है। वर्तमान में कक्षा-12 की अंग्रेजी, संस्कृत, पशुपालन, समाजशास्त्र, व्यवसायिक अध्ययन एवं दसवीं की संस्कृत विषय की कापियों का मूल्यांकन हो चुका है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed