फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh Weather: Heavy rain for three hours in Madiyado, harvested crops floating in water

Damoh Weather: मड़ियादो में तीन घंटे जोरदार बारिश, पानी में तैर रही कटी फसलें, ओलावृष्टि ने भी किया परेशान

Mon, 20 Mar 2023 06:45 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 20 Mar 2023 06:45 PM IST
सार

हटा ब्लॉक के मड़ियादो क्षेत्र के चौरइया गांव में तीन घंटे जोरदार बारिश हुई। बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई, जिससे फसलों को नुकसान पहुंचा। बेर के आकार के ओले यहां गिरे हैं।

विज्ञापन
Damoh Weather: Heavy rain for three hours in Madiyado, harvested crops floating in water
दमोह में तेज बारिश से खेतों में रखी फसल बह गई। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दमोह जिले में लगातार बारिश और ओलावृष्टि हो रही है। हटा ब्लॉक के मड़ियादो क्षेत्र के चौरइया गांव में तीन घंटे जोरदार बारिश हुई। बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई, जिससे फसलों को नुकसान पहुंचा। बेर के आकार के ओले यहां गिरे हैं। इसके साथ ही तेज बारिश होने से खेत में कटी फसल पानी में तैरती नजर आ रही है।
विज्ञापन


ओलावृष्टि की सूचना के बाद वरिष्ठ अधिकारियों ने गांव का मुआयना व वस्तुस्थिति की रिपोर्ट तैयार करने आरआई अखलेश तिवारी व पटवारी महेंद्र पटेल को चौरइया भेजा। क्षेत्रीय ग्रामीणों के अनुसार बेमौसम हुई बारिश से नदी, तालाब भी लबालब भर गए। पटवारी महेंद्र पटेल ने बताया कि ग्राम चौरइया व झरयार में ओले गिरने की बात सामने आई है। इसके अलावा वनांचल में जोरदार बारिश हुई है। फसल नुकसानी का आंकड़ा बारिश थमने के बाद खेतों में जाने के बाद ही स्पष्ट पता चलेगा। 
विज्ञापन


बता दें कि पिछले एक सप्ताह से मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ। कभी तेज हवा तो कही बारिश के साथ ओलावृष्टि हो रही है। किसान खेतों में फसलों को समेटने में लगा हुआ है। क्षेत्र में हुई बारिश के बाद कटी फसल भीग गई वहीं ओलावृष्टि से खेतो में पकी खड़ी फसल गेहूं की सूखी बाल गिर गई। जिससे किसानों को ज्यादा नुकसान होने का कयास लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वनोपज पर भी असर
बेमौसम हो रही वारिश से वनोपज महुआ, चरवा, तेंदूपत्ता आदि भी प्रभावित होगा। यह वनोपज जंगल में रहने वाले ग्रामीणों की आय का जरिया रहती है। वनांचल के ग्रामीणों के अनुसार चरवा का फूल तेज हवाओं के कारण झर रहा है। वहीं तापमान में गिरावट के कारण महुआ की आवक भी प्रभावित होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed