फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh: Union minister Prahlad Singh Patel Sextortion cash two blackmailing accused arrested

Damoh: केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल को सेक्सटॉर्शन कॉल, ब्लैकमेल करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Thu, 27 Jul 2023 07:52 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 27 Jul 2023 07:52 AM IST
सार

केंद्रीय राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल को सेक्सटॉर्शन कॉल करने वाले दो आरोपियों को दिल्ली क्राइम ब्रांच पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इन आरोपियों ने मंत्री पटेल को तीन सेकंड के कॉल की वीडियो, फोटो भेजी थी और ब्लैकमेल करने का प्रयास किया था,

विज्ञापन
Damoh: Union minister Prahlad Singh Patel Sextortion cash two blackmailing accused arrested
केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह लोकसभा क्षेत्र के सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल को सेक्सटॉर्शन कॉल करने वाले दो आरोपियों को दिल्ली क्राइम ब्रांच पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इन आरोपियों ने मंत्री पटेल को तीन सेकंड के कॉल की वीडियो, फोटो भेजी थी और ब्लैकमेल करने का प्रयास किया था, जिसकी शिकायत केंद्रीय मंत्री ने पुलिस से की थी। बुधवार को दमोह प्रवास पर पहुंचे मंत्री पटेल ने बताया कि जब वह शोक के दिनों में गोटेगांव में थे, उस समय उनके पास एक कॉल आया था।
विज्ञापन


तीन सेकंड के कॉल की फोटो आरोपियों ने मुझे भेजी। उन्हें नहीं पता था कि वह किसे भेज रहे हैं। मैंने तत्काल उन फोटो को अपने कार्यालय के अधिकारी तक भेजा और मेरे अधिकारी ने उसे दिल्ली क्राइम ब्रांच के अधिकारियों को सौंप दिया। 24 घंटे में ही क्राइम ब्रांच ने उस नंबर का पता लगा लिया और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मंत्री ने कार्रवाई को लेकर दिल्ली क्राइम ब्रांच की तारीफ की है और उन्हें बधाई दी है। केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने यह भी कहा कि इस तरह की घटनाएं जब लोगों के साथ होती हैं, तो वो डर जाते हैं, जबकि उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए। यदि किसी के साथ ऐसी कोई घटना होती है उसे तत्काल पुलिस की मदद लेनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed