{"_id":"64a6a63ca5b57775720941aa","slug":"damoh-two-youths-riding-bike-died-due-to-collision-with-police-vehicle-relatives-created-ruckus-2023-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh: गलत दिशा से आ रहे पुलिस वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, परिजनों ने हंगामा कर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh: गलत दिशा से आ रहे पुलिस वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, परिजनों ने हंगामा कर लगाया जाम
Thu, 06 Jul 2023 05:22 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 06 Jul 2023 05:22 PM IST
सार
दमोह में पुलिस वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। गलत दिशा में आ रहे वाहन ने बाइक सवारों को चपेट में लिया है। परिजनों ने हंगामा करते हुए सड़क पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
दमोह में पुलिस वाहन की टक्कर से दो युवकों की मौत हो गई।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
दमोह जिले में पुलिस वाहन से टकराकर दो बाइक सवारों की मौत हो गई। मृतकों के परिजनों ने हंगामा कर दिया और सड़क पर जाम लगा दिया। बताया जा रहा है कि पुलिस वाहन रांग साइड से आ रहा था और मोड़ पर बाइक सवारों को टक्कर मार दी।
बताया जाता है नोहटा थाना के पटना गांव में रहने वाले बाइक सवार बनवार से बाइक पर करीब 50 लीटर की केन में डीजल लेकर पटना के लिए लौट रहे थे। वहीं बनवार पुलिस चौकी का वाहन गलत दिशा में पटना से बनवार की ओर जा रहा था। परस्वाहा के अंधे मोड़ पर बाइक और पुलिस वाहन की आमने सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में पटना मानगढ़ निवासी खुब्बी लाल अहिरवार (40) और रत्नेश अहिरवार (35) की मौके पर मौत हो गई।
हादसे की खबर लगते ही मृतकों के परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए और चीख-पुकार मच गई। वहीं लोगों को हादसे की खबर लगते ही सड़क पर भीड़ जमा हो गई। हादसे की खबर लगने पर नोहटा थाना प्रभारी विकास चौहान और बनवार पुलिस चौकी बल भी घटनास्थल पर पहुंच गया है। मृतकों के परिजनों को समझा-बुझाकर पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में कर लिया और पुलिस बिगड़ती स्थिति को नियंत्रण किया।
विज्ञापन
इधर पुलिस चोरी छिपे दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जबेरा अस्पताल ले गई है। उधर परिजन और ग्रामीण अस्पताल पहुंच गए और शवों का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। सभी ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। जबेरा स्वास्थय केन्द्र में जबेरा, नोहटा, तेंदूखेड़ा, तेजगढ़ और सिग्रामपुर की पुलिस तैनात की गई है और हंगामा अभी भी जारी है। दोनों मृतक आपस में सगे भाई हैंं।