फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh: Two youths riding bike died due to collision with police vehicle, relatives created ruckus

Damoh: गलत दिशा से आ रहे पुलिस वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, परिजनों ने हंगामा कर लगाया जाम

Thu, 06 Jul 2023 05:22 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 06 Jul 2023 05:22 PM IST
सार

दमोह में पुलिस वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। गलत दिशा में आ रहे वाहन ने बाइक सवारों को चपेट में लिया है। परिजनों ने हंगामा करते हुए सड़क पर जाम लगा दिया। 

विज्ञापन
Damoh: Two youths riding bike died due to collision with police vehicle, relatives created ruckus
दमोह में पुलिस वाहन की टक्कर से दो युवकों की मौत हो गई। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दमोह जिले में पुलिस वाहन से टकराकर दो बाइक सवारों की मौत हो गई। मृतकों के परिजनों ने हंगामा कर दिया और सड़क पर जाम लगा दिया। बताया जा रहा है कि पुलिस वाहन रांग साइड से आ रहा था और मोड़ पर बाइक सवारों को टक्कर मार दी।
विज्ञापन


बताया जाता है नोहटा थाना के पटना गांव में रहने वाले बाइक सवार बनवार से बाइक पर करीब 50 लीटर की केन में डीजल लेकर पटना के लिए लौट रहे थे। वहीं बनवार पुलिस चौकी का वाहन गलत दिशा में पटना से बनवार की ओर जा रहा था। परस्वाहा के अंधे मोड़ पर बाइक और पुलिस वाहन की आमने सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में पटना मानगढ़ निवासी खुब्बी लाल अहिरवार (40) और रत्नेश अहिरवार (35) की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन


हादसे की खबर लगते ही मृतकों के परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए और चीख-पुकार मच गई। वहीं लोगों को हादसे की खबर लगते ही सड़क पर भीड़ जमा हो गई। हादसे की खबर लगने पर नोहटा थाना प्रभारी विकास चौहान और बनवार पुलिस चौकी बल भी घटनास्थल पर पहुंच गया है। मृतकों  के परिजनों को समझा-बुझाकर पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में कर लिया और पुलिस बिगड़ती स्थिति को नियंत्रण किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर पुलिस चोरी छिपे दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जबेरा अस्पताल ले गई है। उधर परिजन और ग्रामीण अस्पताल पहुंच गए और शवों का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। सभी ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। जबेरा स्वास्थय केन्द्र में जबेरा, नोहटा, तेंदूखेड़ा, तेजगढ़ और सिग्रामपुर की पुलिस तैनात की गई है और हंगामा अभी भी जारी है। दोनों मृतक आपस में सगे भाई हैंं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed