फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh: Tractor-trolley full of rods overturned, minor dies due to being crushed

Damoh: सरियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, दबने से नाबालिग की मौत

Thu, 06 Oct 2022 05:44 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 06 Oct 2022 05:44 PM IST
सार

मामला दमोह जिले के देहात थाना क्षेत्र में आने वाले सागर दमोह स्टेट हाईवे का है। सरदार वल्लभ भाई ओवरब्रिज के समीप लोहे के सरिए भरकर ले जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें सवार 17 वर्षीय किशोर की दबने से मौत हो गई। 

विज्ञापन
Damoh: Tractor-trolley full of rods overturned, minor dies due to being crushed
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media

विस्तार

मध्य प्रदेश के दमोह में दर्दनाक हादसा हो गया। सरीये लेकर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। इसके नीचे दबने से एक नाबालिग की मौत हो गई। चालक मौके से फरार हो गया। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला दमोह जिले के देहात थाना क्षेत्र में आने वाले सागर दमोह स्टेट हाईवे का है। सरदार वल्लभ भाई ओवरब्रिज के समीप लोहे के सरिए भरकर ले जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें सवार 17 वर्षीय दशरथ पिता खुमान पटेल दब गया। इमलीजोग खेजरा का रहने वाला दशरथ ट्रैक्टर पर बैठा था। जैसे ही ट्रैक्टर पलटा तो दशरथ ड्राइवर सीट के नीचे दब गया और ऊपर से सरिए भी आ गिरे। 
विज्ञापन


घटना के बाद ट्रैक्टर में सवार अन्य लोग भाग गए। चालक भी फरार हो गया। हादसे के बाद नाबालिग को सरियों के नीचे फंसा देख स्थानीय लोगों ने सागर नाका चौकी पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने नाबालिग को ट्रैक्टर के नीचे से निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed