{"_id":"64a23fe37f9da06cf8082385","slug":"damoh-tomato-disappeared-from-salad-in-hotel-restaurant-price-reached-rs-160-per-kg-2023-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh: होटल, रेस्टोरेंट में सलाद से गायब हुआ टमाटर, 160 रुपये किलो पहुंची कीमत, गृहणियों ने भी बनाई दूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh: होटल, रेस्टोरेंट में सलाद से गायब हुआ टमाटर, 160 रुपये किलो पहुंची कीमत, गृहणियों ने भी बनाई दूरी
Mon, 03 Jul 2023 08:56 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Mon, 03 Jul 2023 08:56 AM IST
सार
टमाटर के बढ़ते दामों के चलते अब टमाटर धीरे-धीरे लोगों की थाली से गायब होता जा रहा है। दमोह के होटल और रेस्टोरेंट संचालकों ने आसमान छूती कीमतों के चलते सलाद में टमाटर देना बंद कर दिया है।
विज्ञापन
दमोह में 160 रुपये किलो हुई टमाटर की कीमत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दमोह में टमाटर के दामों में इतना उछाल आया की घर के साथ होटल और रेस्टोरेंट में सलाद से टमाटर गायब हो गया। रविवार को दमोह में टमाटर 160 रुपये प्रति किलो बिका है, जिसके बाद लोगों ने कुछ समय के लिए टमाटर खाना ही बंद कर दिया। क्योंकि मजदूर वर्ग यदि टमाटर खायेगा तो वह अन्य चीजें नहीं खरीद सकेगा।
बता दें, प्रदेश के साथ-साथ अब दमोह जिले में भी सब्जियों के दाम आसमान छू रहे ,हैं जिससे गृहणियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दमोह जिले की सब्जी मंडी में टमाटर जैसी रोज उपयोग होने वाली चीज के दाम आसमान छू रहे हैं। मंडियों में 160 रुपये प्रति किलो टमाटर बिक रहा है। सब्जी दुकानदारों का कहना है कि मध्यप्रदेश में टमाटर की पैदावार खत्म हो चुकी है, जिसके चलते अब दूसरे राज्यों से टमाटर मध्यप्रदेश में पहुंच रहा है। उनका कहना है कि बेंगलुरु से टमाटर अब मध्यप्रदेश में आ रहा है, जिससे उसके दाम आसमान छू रहे हैं। वहीं पेट्रोल डीजल के दामों में अगर और वृद्धि होती है तो मौसमी सब्जी के साथ साथ दूसरी सब्जियों के रेट भी कुछ दिनों बाद और बढ़ जाएंगे। महिलाओं ने बताया कि रोजमर्रा की सब्जियों के भाव आसमान छू रहे हैं, जिससे उनके घर का बजट भी बिगड़ता जा रहा है।
होटल संचालक शैलेंद्र गुप्ता ने कहा कि पहले ग्राहक को टमाटर की चटनी परोसते थे, जो फिलहाल बंद करना पड़ रही है। इसी तरह रेस्टोरेंट संचालक दीपक पांडे ने बताया कि टमाटर के बड़े दाम की वजह से सलाद में टमाटर देना बंद कर दिया है। सब्जी व्यापारी अंशुल रिछारिया ने बताया कि टमाटर के दाम बढ़ने से इसकी बिक्री कम जरूर हुई है, लेकिन अभी लोगों ने खरीदना पूरी तरह बंद नहीं किया है। उन्होंने बताया कि शहर की मंडी में पर्याप्त मात्रा में आवक नहीं होने से यह स्थिति बनी है। यह देश के दूसरे कई राज्यों में भी है। दमोह में बेंगलुरू से भी टमाटर की खेप आती थी। पहले पांच ट्रक आते थे तो अब एक ही ट्रक आ रहा है। ऐसे में रेट का उछलना स्वाभाविक ही है। सब्जी विक्रेता भारत पटेल ने बताया कि दूसरी सब्जियां भी महंगी हो रही हैं। सब्जी व्यापारियों का कहना है कि अभी तो टमाटर के दाम में कमी आने की कोई संभावना नहीं दिख रही है। इसमें वक्त लगेगा और जब पर्याप्त मात्रा में आवक होगी तो इसके रेट नीचे आयेंगे।