फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh: The unique ardor of Guru Darshan, walking 1100 km from Hyderabad will reach the Bageshwar Dham

Damoh: गुरु दर्शन की अनोखी ललक, हैदराबाद से 1100 किमी पैदल चलकर पहुंचेगा बागेश्वर धाम के दरबार में

Fri, 16 Sep 2022 07:34 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 16 Sep 2022 07:34 PM IST
सार

छतरपुर जिले के बागेश्वर धाम के महंत पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दर्शन करने के लिए एक युवक हैदराबाद से पैदल निकला है। 1100 किमी के सफर पर उसे 32 दिन चलते-चलते हो गए हैं। दमोह पहुंचने पर उसका स्वागत किया गया। 

विज्ञापन
Damoh: The unique ardor of Guru Darshan, walking 1100 km from Hyderabad will reach the Bageshwar Dham
बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दर्शन करने हैदराबाद से पैदल आ रहा है पुष्पेंद्र। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

छतरपुर जिले में स्थित बागेश्वर धाम की चर्चा देशभर होने लगी है। पंडित धीरेंद्रकृष्ण शास्त्री का एक शिष्य दरबार के दर्शन करने हैदराबाद से लगभग 1100 किमी का सफर पर पैदल ही चल पड़ा है। गुरुवार को वह दमोह पहुंचा। यहां से 100 किमी का सफर और रह गया है। दमोह पहुंचने पर उसका स्वागत किया गया। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 26 वर्षीय पुष्पेंद्र सिंह गुर्जर मूलत: शिवपुरी का रहने वाला है, जो हैदराबाद में ट्रांसपोर्ट का कार्य करता है। पुष्पेंद्र ने बताया कि उनकी एक बहन झांसी में रहती हैं। उन्होंने छतरपुर जिले के बागेश्वर धाम के महंत पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बारे में बताया था। मैंने यूट्यूब पर उनके वीडियो देखना शुरू किया। धीरे-धीरे उनसे मिलने की लगन लग गई। तय किया कि उनके दर्शन करने जाना है।
विज्ञापन


पुष्पेंद्र ने बताया कि 13 अगस्त से पैदल ही निकलने का ठानकर सफर शुरू कर दिया था। पुष्पेंद्र हैदराबाद से नागपुर, सिवनी, जबलपुर, कटंगी, बांदकपुर से हटा वाले मार्ग से दमोह जिले में पहुंचे हैं। 32 दिन सफर तय कर दमोह जिले के मडियादौ पहुंचे हैं। पुष्पेंद्र का कहना है कि किसी दिन 10 किमी तो किसी दिन 65 किमी तक का सफर तय किया। सफर के दौरान पैरों में दर्द हुआ, लेकिन निश्चय कर रखा था, इसलिए चलते रहे। गुरुवार को दमोह के मडियादो पहुंचने पर ग्रामीणों ने पुष्पेंद्र का स्वागत किया और रात्रि विश्राम का इंतजाम किया। अभी इस युवक को 100 किमी का सफर और तय करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed