फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh: The girl consumed poison, accused the bus operator of threatening her with rape

Damoh: बीच सड़क पर युवती ने खाया जहर, बस संचालक पर दुष्कर्म की धमकी देने और जहर पिलाने का लगाया आरोप

Sat, 08 Jul 2023 11:53 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 08 Jul 2023 11:53 AM IST
सार

दमोह में सड़क किनारे 19 वर्षीय युवती बेहोश मिली। पूछताछ में युवती ने एक बस संचालक पर दुष्कर्म की धमकी देकर जबरदस्ती जहर पिलाने के आरोप लगाए हैं। 

विज्ञापन
Damoh: The girl consumed poison, accused the bus operator of threatening her with rape
युवती ने लगाया दुष्कर्म की धमकी देकर जबरदस्ती जहर पिलाने का आरोप - फोटो : Social Media

विस्तार

दमोह जिले के हटा थाना क्षेत्र में आने वाले कुआंखेड़ा गांव में शुक्रवार शाम सड़क किनारे 19 वर्षीय युवती बेहोश मिली जो कुम्हारी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। स्थानीय लोगों की सूचना पर डायल 100  उसे अस्पताल लेकर पहुंची, जहां युवती ने एक बस संचालक पर दुष्कर्म की धमकी देकर जबरदस्ती जहर पिलाने के आरोप लगाए हैं। 
विज्ञापन


युवती ने बताया कि मंगलवार को आरोपी बस संचालक आरिफ खान मेरे घर पहुंचा और मुझे एक मोबाइल दिया और धमकी देकर कहा था कि वह शुक्रवार को कुम्हारी आ जाए। मैं डर के कारण कुम्हारी  पहुंची, तो मुझे एक मेडिकल पर भेजा और कहा कि वहां से एक दवा ले लो। मैंने वह दवा ली और फिर मुझे एक बस में बिठा दिया। मैं पटेरा पहुंची, तो फिर मुझे बस से उतारा और कहा कि एक मिठाई की दुकान से मिठाई लेकर आओ। मैं मिठाई लेकर आरोपी के पास पहुंची तो उसने कहा कि इस दूसरी बस में बैठो और कुआं खेड़ा गांव में जाकर उतर जाना। मैं कुआ खेड़ा गांव में उतर गई। मुझे फिर फोन आया और आरोपी आरिफ ने मुझसे कहा कि जो दवा मैंने तुम्हें दी है उसे तुम खा लो, यदि नहीं खाओगी तो मैं तुम्हारे साथ दुष्कर्म करूंगा और तुम्हारे माता-पिता की हत्या कर दूंगा इसलिए  डर के मारे मैंने दवा खा ली। उसके बाद मुझे होश नहीं। 
विज्ञापन


हटा टीआई मनीष मिश्रा ने बताया कि युवती बेहोशी की हालत में डायल 100 पुलिस को मिली थी। उसे हटा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवती ने कुछ लोगों पर प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। उसके बयान दर्ज किए है। बेहतर इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। टीआई का कहना है कि अभी वह आरोपी का नाम नहीं बता सकते। मामले की जांच चल रही है। हालांकि युवती ने पहले ही आरोपी के नाम का खुलासा कर दिया है। उसने आरोपी की एक और करीबी सुल्ताना नाम की युवती पर भी उसे जबरन दबाव बनाकर दवा खिलाने का आरोप लगाया है। अब पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। जानकारी मिली है कि आरोपी आरिफ खान बस ऑपरेटर है, जो पटेरा का निवासी है। नायब तहसीलदार शिवराम चढ़ार ने बताया कि छात्रा ने बस संचालक आरिफ खान पर जहर पीने के लिए दबाव बनाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed