{"_id":"63d8d1ab48b6b66a205da183","slug":"damoh-saffron-men-beat-up-person-who-made-indecent-remarks-on-bageshwar-dham-2023-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh: बागेश्वर धाम पर अभद्र टिप्पणी करने वाले को भगवाधारियों ने पीटा, भक्त कथा की अर्जी लगाने जा रहे थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh: बागेश्वर धाम पर अभद्र टिप्पणी करने वाले को भगवाधारियों ने पीटा, भक्त कथा की अर्जी लगाने जा रहे थे
Tue, 31 Jan 2023 02:00 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 31 Jan 2023 02:00 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के दमोह जिले का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में बागेश्वर धाम के भक्त एक व्यक्ति को पीटते हुए नजर आ रहे हैं। भगवाधारी भक्तों का आरोप है कि व्यक्ति ने बाबा के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की है।
विज्ञापन
अभद्र टिप्पणी करने वाले को भगवाधारियों ने पीटा
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बताया जा रहा है कि बाइक सवार दो लोगों ने बागेश्वर धाम पैदल जा रहे लोगों से अभद्रता करते हुए बागेश्वर धाम सरकार पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसको लेकर भगवाधारी कुछ लोगों के द्वारा इन लोगों के साथ मारपीट की गई है।
विज्ञापन
बता दें कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और वीडियो सोमवार शाम का बताया जा रहा है। पुलिस को घटना की जानकारी लगी तो पुलिस मौके पर पहुंची और वहां बाइक सवार लोग तो नहीं मिले, लेकिन बालेश्वर धाम जा रहे भगवाधारी युवक जरूर मिले। उन्होंने बताया कि बाइक सवार लोगों ने उनके साथ शराब के नशे में छीना झपटी का प्रयास किया था और अभद्रता की थी।
विज्ञापन
बताते चलें कि तेंदूखेड़ा से कुछ लोग दो दिन पहले पैदल चलते हुए बागेश्वर धाम के लिए निकले हैं। उन्हें भागवत कथा की अर्जी लगानी है। यह युवक जब दमोह देहात थाना के नरसिंहगढ़ चौकी अंतर्गत आने वाले चंपत पिपरिया गांव के समीप पहुंचे तो कुछ लोगों ने इन लोगों के साथ अभद्रता करते हुए बागेश्वर धाम और भगवान श्रीराम को लेकर टिप्पणी कर दी। इसके बाद उन्होंने बाइक सवार लोगों के साथ मारपीट की। तभी इस घटना का वीडियो किसी ने बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन
नरसिंहगढ़ चौकी प्रभारी एसआई मनोज यादव ने बताया, उनके पास फोन आया था कि चंपत पिपरिया के समीप बागेश्वर धाम जा रहे कुछ युवकों के साथ बाइक सवार लोगों ने छीना झपटी का प्रयास किया है। तत्काल ही मौके पर पहुंचे, उन्हें बाइक सवार युवक नहीं मिले, लेकिन कुछ भगवाधारी लोग जरूर मिले। उन्होंने बताया कि वह तेंदूखेड़ा से बागेश्वर धाम की ओर जा रहे थे, यहां दो बाइक सवार युवक नशे में आए और उनके साथ छीना झपटी करते हुए भगवान राम को लेकर अभद्रता करने लगे। हम लोग संख्या में अधिक थे तो वह लोग चले गए। वहां कोई भी पक्ष एफआईआर के लिए तैयार नहीं हुआ और न ही बाइक सवार लोग मिले, जिससे इसके आगे और कोई भी कार्रवाई नहीं हो सकी।
