फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh Rain: The boat that arrived to save the villagers in the flood stopped in the middle of the river

Damoh Rain: बाढ़ में फंसे ग्रामीणों को बचाने पहुंची नौका बीच नदी में हुई बंद, दूसरी नाव से लोगों को निकाला

Sat, 05 Aug 2023 04:54 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 05 Aug 2023 04:54 PM IST
सार

दमोह जिले में निरंतर हो रही बरसात एवं तेंदूखेड़ा, जबेरा, नोहटा में तालाब फूटने के कारण व्यारमा नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया है, जिससे नदी उफान पर है। इस दौरान लोगों को बचाने गई नाव बीच नदी में बंद पड़ गई। दूसरी नाव भेजकर लोगों को निकाला गया। 

विज्ञापन
Damoh Rain: The boat that arrived to save the villagers in the flood stopped in the middle of the river
दमोह में बचाव के दौरान बीच नदी में नाव बंद पड़ गई। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दमोह जिले में निरंतर हो रही बरसात एवं तेंदूखेड़ा, जबेरा, नोहटा में तालाब फूटने के कारण व्यारमा नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया है, जिससे नदी उफान पर है। इसके कारण हटा अनुविभाग के करीब एक दर्जन से अधिक गांव प्रभावित हुए हैं। पटेरा जनपद क्षेत्र का इमलिया गांव पूरी तरह टापू बन गया है। यहां बाढ़ में फंसे लोगों को बाहर निकालने बचाव दल में लगी नौका अचानक बीच नदी में बंद हो गई। नौका के अचानक बंद होने पर उसे एक पेड़ के सहारे रोके रखा गया। बाद में दूसरी मोटरबोर्ड के सहारे उसमें बैठे लोगों को नदी के किनारे लाया गया।  
विज्ञापन


जब बचाव दल इमलिया गांव पहुंचा, तो गांव टापू बन चुका था। एसडीएम रीता डहेरिया, अतिरिक्त  पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा, एसडीओपी वीरेन्द्र  बहादुर सिंह, पटेरा सीईओ ब्रतेश जैन सहित  प्रशासनिक अधिकारी नदी किनारे पहुंचे। साथ ही एसडीआरएफ दमोह व सागर का बचाव दल भी अपनी नौका लेकर मौके पर पहुंचा।  बचाव दल ने पहली बार में चार मासूम बच्चों के साथ उनके माता पिता को सुरक्षित निकाला। इसी तरह करीब 20 लोगों को सुरक्षित निकाला गया। बाढ के कारण बंधा, बिजवार, मोहरा, इमलिया, जरौंदा, बलेह, हुसैना, लक्ष्मीखेडा, बासन, इटवा छक्का आदि गांव प्रभावित हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed