फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh: Policemen were taking money by threatening, complained to SP

Damoh: धमकी देकर पुलिसकर्मी ले रहे थे रुपये, वीडियो वायरल, पीड़ित बोला- कार्रवाई करें नहीं तो आत्मदाह करूंगा

Thu, 29 Dec 2022 11:07 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 29 Dec 2022 11:07 PM IST
सार

पीड़ित ने एसपी को आवेदन देकर बताया कि उसे झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर दो आरक्षकों के द्वारा पैसों की मांग की गई थी। पीड़ित ने यह भी बताया है कि यदि कार्रवाई नहीं होती है तो वह आत्मदाह कर लेगा।

विज्ञापन
Damoh: Policemen were taking money by threatening, complained to SP
दमोह में पुलिसवालों का पैसे लेते वीडियो वायरल हुआ था। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दमोह जिले के बटियागढ़ पुलिस थाने के एक आरक्षक का पैसे लेते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में आरक्षक पैसे गिनते दिखाई दे रहा है। पीड़ित ने एसपी को आवेदन देकर बताया कि उसे झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर दो आरक्षकों के द्वारा पैसों की मांग की गई थी। पीड़ित ने यह भी बताया है कि यदि कार्रवाई नहीं होती है तो वह आत्मदाह कर लेगा।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पीड़ित सत्यम राय ने बताया कि बटियागढ़ थाने के आरक्षक आकाश पांडे और रामकिशोर द्वारा आकाश उर्फ तुलसी पिता महेंद्र रजक को 28 दिसंबर की रात शराब लाते हुए स्कूटी सहित पकड़ा था। जिसकी सूचना मिलने पर मैं और रोहित मिश्रा तुलसी की जमानत कराने के लिए थाने गए थे। जहां दोनों आरक्षक आकाश पांडे और आरक्षक रामकिशोर ने हमें थाने के बाहर बुलाया और पीछे ले जाकर बुरी तरह मारा और गालियां देते हुए उन्होंने झूठे केस में फंसाने की धमकी दी और एक लाख रुपये की मांग की।
विज्ञापन


पीड़ित सत्यम राय ने कहा कि वह तो अपने साथी की जमानत कराने आए थे, लेकिन दोनों आरक्षकों ने धमकाया। जिसके कारण डर की वजह से मैंने अपने भाई को फोन लगाकर जानकारी दी। कुछ देर बाद मेरा भाई 50 हजार रुपये लेकर आया और थाने के पीछे क्वार्टर में आरक्षक आकाश पांडे ने पचास हजार रुपये लिए, तब मुझे छोड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सत्यम राय ने बताया कि जिस समय आरक्षक पैसे गिन रहा था उसी समय मेरे दोस्त ने चुपके से वीडियो बना लिया। पीड़ित सत्यम राय ने एसपी से मामले की शिकायत की है और न्याय की गुहार लगाई है। साथ ही न्याय न मिलने पर आत्महत्या की चेतावनी दी है। पीड़ित ने बताया कि आरक्षकों ने मुझे जान से मारने की धमकी दी है।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed