फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News Youth ran away with 50 thousand rupees kept in scooty trunk outside HDFC Bank

Damoh News: HDFC बैंक के बाहर स्कूटी की डिग्गी में रखे 50 हजार रुपये लेकर भागे युवक, एक पकड़ा गया

Tue, 01 Aug 2023 08:19 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 01 Aug 2023 08:19 PM IST
सार

Damoh News: दमोह जिले में मंगलवार को दिनदहाड़े चोरी हुई है। दो युवक एचडीएफसी बैंक के बाहर खड़ी स्कूटी की डिग्गी में से 50 हजार रुपये लेकर भागने लगे। ऐसे में लोगों ने दौड़ाकर एक युवक को पकड़ लिया।

विज्ञापन
Damoh News Youth ran away with 50 thousand rupees kept in scooty trunk outside HDFC Bank
स्कूटी की डिग्गी खोलकर देखता हुआ पीड़ित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह में मंगलवार दोपहर कोतवाली थाना क्षेत्र के टंडन बगीचा स्थित एचडीएफसी बैंक के बाहर खड़ी एक स्कूटी से दो युवाओं ने दिनदहाड़े 50 हजार रुपये निकाल लिए। जैसे ही स्कूटी मालिक ने देखा और वह दौड़ा तो दोनों युवक भाग गए। हालांकि, एक युवक पकड़ा गया, जिसे स्थानीय लोगों के द्वारा जमकर पीटा गया। इस घटना का वीडियो भी सोशल  मीडिया पर वायरल हो रहा है। पकड़े गए युवक को पुलिस के हवाले किया गया है, जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


बता दें कि फुटेरा वार्ड चार निवासी मनोज साहू ने बताया कि वह अपने पिता के साथ स्टेट बैंक से एक लाख 80 हजार रुपये निकालकर एचडीएफसी बैंक में जमा करने ले जा रहा था। रुपयों की गड्डी स्कूटी की डिग्गी में रखी थी। वह बैंक पहुंचे और स्कूटी बाहर खड़ी कर दोनों लोग अंदर चले गए। वहां पहले से दो युवक मुंह बांधे खड़े थे, जो डिग्गी से पैसे निकालने लगे। जैसे ही पीड़ित की नजर पड़ी तो दोनों युवक भाग निकले और पीड़ित चिल्लाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


इसके बाद एक युवक को पकड़ लिया गया, जिसकी स्थानीय लोगों ने जमकर धुनाई कर दी। लेकिन उसका साथी भाग गया। मनोज ने बताया कि डिग्गी से 50 हजार रुपये गायब हैं। जबकि एक लाख 30 हजार रुपये उसी में रखे मिले। वह युवक को पकड़कर कोतवाली पहुंचे और पुलिस को सुपुर्द कर अपनी शिकायत दर्ज कराई। स्कूटी से पैसे निकालने की पूरी घटना बैंक के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी रिकार्ड हो गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed