फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News: Train not reaching platform due to non-interlocking, passengers are facing trouble

Damoh: नॉन इंटरलाकिंग के चलते प्लेटफार्म तक नहीं पहुंच रहीं ट्रेनें, मेन लाइन पर खड़ी होने से यात्री परेशान

Fri, 14 Jul 2023 09:41 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 14 Jul 2023 09:41 AM IST
सार

दमोह रेलवे स्टेशन पर इन दिनों रेल यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नॉन इंटरलॉकिंग के काम के चलते यात्री ट्रेनें प्लेटफॉर्म की जगह मेन लाइन पर खड़ी हो रही हैं, जिससे यात्रियों को चढ़ने-उतरने में परेशानी हो रही है।

विज्ञापन
Damoh News: Train not reaching platform due to non-interlocking, passengers are facing trouble
नॉन इंटरलॉकिंग के काम के चलते रेल यात्री परेशान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह  रेलवे स्टेशन के यार्ड में नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य चल रहा है, जिसके चलते यात्री ट्रेनें प्लेटफार्म पर पहुंचने की बजाय सिर्फ मेन लाइन पर आ रही हैं। ट्रेनों को प्लेटफॉर्म पर न आने के कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नॉन इंटरलॉकिंग का काम अभी दो दिनों तक जारी रहेगा। हालांकि स्टेशन मास्टर का कहना है कि वह प्रयास कर रहे हैं कि महत्वपूर्ण ट्रेनों को प्लेटफार्म पर ही लाया जाये ताकि यात्रियों को असुविधा न हो। गुरुवार से यह काम चालू हुआ है और इस दिन कई यात्री ट्रेनें अपने निर्धारित समय से काफी लेट दमोह स्टेशन पहुंची।
विज्ञापन


विज्ञापन


दमोह स्टेशन मास्टर जेएस मीणा ने बताया कि 13 से 16 जुलाई तक नॉन इंटरलाकिंग का कार्य चल रहा है। गुरूवार से इस कार्य की शुरूआत की गई है। इसलिए यात्री ट्रेनें प्लेटफार्म पर न आकर मेन लाइन पर आ रहीं हैं। वह प्रयास कर रहे हैं कि महत्वपूर्ण ट्रेनें प्लेटफार्म पर ही पहुंचे। गुरुवार को पूरे दिन दमोह स्टेशन पहुंची सभी यात्री ट्रेनें मेन लाइन पर आईं। जिससे बुजुर्ग यात्रियों को काफी परेशानी हुई। इसके अलावा जो लोग लगेज लेकर ट्रेन से उतरे उन्हें कुली भी नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed