फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News : Three of family among 7 killed in MP lightning strikes

दमोह में आकाशीय बिजली गिरने से एक परिवार के तीन सदस्यों सहित सात लोगों की मौत

Wed, 16 Sep 2020 08:02 AM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: योगेश साहू Updated Wed, 16 Sep 2020 08:02 AM IST
विज्ञापन
Damoh News : Three of family among 7 killed in MP lightning strikes
lightning - फोटो : अमर उजाला

मध्यप्रदेश के दमोह जिले में मंगलवार को बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की तीन घटनाओं में कुल सात लोगों की मौत हो गई है। इन मृतकों में एक ही परिवार के तीन सदस्य भी शामिल हैं, जबकि एक गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है।

विज्ञापन


दमोह जिले के पुलिस अधीक्षक हेमंत चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में आकाशीय बिजली गिरने से सात लोगों की मौत हुई है। ये घटनाएं जिले के तीन अलग-अलग गांवों में हुई हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि तेजगढ़ पुलिस थाने में आने वाले गांव छोटी लमती में एक खेत में काम कर रहे लोगों पर मंगलवार की शाम आकाशीय बिजली गिरने की घटना सामने आई है। इसमें पांच लोगों की मौत हुई है, जबकि एक घायल हुआ है। इनमें गांव के लखन यादव (35), उसकी पत्नी सावित्री बाई (32) एवं उनके बेटे नरेंद्र (7) और ग्राम छोटी लमती निवासी जालम पुत्र रामलाल आदिवासी (21) एवं प्रेमबाई आदिवासी (50) शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस हादसे में लखन यादव का दूसरा बेटा छोटू यादव (12) गंभीर रूप से घायल हुआ है। चौहान ने आगे बताया कि हादसे के वक्त ये सभी लोग खेत में काम कर रहे थे।


उन्होंने कहा कि इसके अलावा, पटेरा पुलिस थाना के गांव सतरिया में वज्रपात से प्रीतम (38) नाम के शख्स की मौत हुई है। जबकि कुंवरपुर गांव में भी आकाशीय बिजली गिरने से गोपाल पटेल (48) की मौत हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed