{"_id":"64b22bc5970b633a3d074395","slug":"damoh-news-snake-catcher-claims-that-snake-venom-does-not-affect-expert-said-this-is-not-possible-2023-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP: स्नैक कैचर का दावा- छह बार सांप ने डसा अब नहीं होता जहर का असर, विशेषज्ञ बोले- ऐसा संभव नहीं, जानें मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP: स्नैक कैचर का दावा- छह बार सांप ने डसा अब नहीं होता जहर का असर, विशेषज्ञ बोले- ऐसा संभव नहीं, जानें मामला
Sat, 15 Jul 2023 10:50 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Sat, 15 Jul 2023 10:50 AM IST
सार
दमोह जिले के एक स्नैक कैचर का दावा है कि उसे अब तक छह बार जहरीले सांप काट चुके हैं, लेकिन उस पर सांप के जहर का असर नहीं होता, वहीं इस मामले में वन्य प्राणी विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसा होना संभव नहीं है।
विज्ञापन
स्नैक कैचर नवीन खान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दमोह जिले के हटा ब्लॉक के मडियादो निवासी नवीन खान (26 वर्ष) सांप पकड़ने में माहिर हैं। उनका दावा है कि कई बार जहरीले सांपों ने उन्हें डसा है, लेकिन उन पर जहर का असर नहीं हुआ। वह अब तक हजारों जहरीले सांपों को पकड़ चुके हैं और इस काम में अब उन्होंने महारत हासिल कर ली है। वहीं, युवक के दावे पर वन्य प्राणी विशेषज्ञ का कहना है कि ऐसा संभव नहीं। जहरीले सांप का जहर फैलता है। नवीन खान अब तक कई सांपों का रेस्क्यू कर उनकी जान बचा चुके हैं। उनका दावा है कई बार जहरीले सांपों ने उन्हें डसा है। अब उन पर जहर का असर नहीं होता। हाल ही में गुरुवार को ही एक जहरीले सर्प ने नवीन खान को डसा था, लेकिन उस पर कोई असर नहीं हुआ। नवीन सांप पकड़ने के हुनर के चलते जिलेभर में प्रसिद्ध हो चुके हैं। पन्ना टाइगर रिजर्व के अधिकारी भी बफर क्षेत्र में निकलने वाले अजगरों को पकड़ने के लिए उन्हें ही बुलाते हैं।
छह बार डस चुके हैं सांप
सर्प विशेषज्ञ कहे जाने वाले नवीन खान के अनुसार उनको अब तक सांप पकड़ने के दौरान करीब छह बार सांप डस चुके हैं। एक बार उसे सिर्फ अंगुली पर सूजन आई थी। डसने वाले सांपों में किंग कोबरा, गरेटा, पर्रान सहित अन्य प्रजाति के सांप शामिल हैं। गुरुवार को दो सांप पकड़ने के दौरान भी एक सांप ने नवीन को डसा गया था, लेकिन उस पर जहर का कोई असर नहीं हुआ। नवीन खान बीते पांच वर्षों से जहरीले सांप, बिच्छु, गुहेरे को पकड़ रहे हैं। जिले के आधा सैकड़ा गांवों में सांप पकड़ने के लिए नवीन को ही बुलाया जाता है।
अब तक 2000 से ज्यादा सांपों का कर चुके हैं रेस्क्यू
नवीन खान पांच साल में दो हजार से ज्यादा सांप पकड़ चुके हैं। नवीन सांपों को पकड़ने के साथ ही उन्हें मारने से लोगों को रोकते हैं और उनकी जान बचा रहे हैं। सांपों का रेस्क्यू करने के बाद वह सांप को जंगल में सुरक्षित छोड़ देते हैं। इतना ही नहीं नवीन सांपों को पकड़ने के लिए किसी तरह की फीस नहीं लेते बल्कि लोग उन्हें जो भी अपनी इच्छा से दे देते हैं उसे ही रख लेते हैं। नवीन का कहना है कि उन्होंने सांपों को पकड़ने का कोई प्रशिक्षण नहीं लिया है। वह कभी हाथों से तो कभी लोहे की राड से सांप को पकड़ लेते हैं। पांच साल में हजारों सांप को पकड़ चुके नवीन अब इस कार्य में पारंगत हो चुके है। हालांकि नवीन खान के सांप के जहर न होने के दावे पर पन्ना टाइगर रिजर्व के वन्य प्राणी विशेषज्ञ डाक्टर संजीव गुप्ता का कहना है कि जहरीले सांप के डसने पर जहर का असर न हो ऐसा संभव नहीं, यह जरूर हो सकता है कि युवक को अभी तक बिना जहर वाले सांप ने डसा हो।