{"_id":"6299b4ba21187a442608e400","slug":"damoh-news-pickup-vehicle-collided-with-parked-truck-30-people-injured-returning-from-marriage-ceremony","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh News: खड़े ट्रक से टकराया पिकअप वाहन, लग्न समारोह से लौट रहे 30 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: खड़े ट्रक से टकराया पिकअप वाहन, लग्न समारोह से लौट रहे 30 लोग घायल
Fri, 03 Jun 2022 12:44 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Fri, 03 Jun 2022 12:44 PM IST
सार
दमोह जिले में खड़े ट्रक से पिकअप वाहन टकराने से करीब 30 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। घायल लग्न समारोह से वापस लौट रहे थे, इसी दौरान देहात थाना क्षेत्र के लक्ष्मण कुटी गांव के पास हादसे का शिकार हो गए।
विज्ञापन
खड़े ट्रक से टकराई पिकअप, 30 लोग घायल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दमोह जिले में एक खड़े ट्रक से पिकअप वाहन टकराने से करीब 30 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।जानकारी के अनुसार घायल पिकअप वाहन से लग्न समारोह से वापस लौट रहे थे, इसी दौरान देहात थाना क्षेत्र में आने वाले लक्ष्मण कुटी गांव के पास सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से पिक अप वाहन टकरा गया। हादसे में पिकअप में सवार करीब ढाई दर्जन लोग घायल हो गए।
सभी घायल छपरट गांव में लग्न समारोह में गए थे। वहां से वापस अपने गांव लौट रहे थे, हादसा शुक्रवार सुबह का बताया जा रहा है। मडियादो निवासी घायल कोमल अहिरवाल ने बताया कि वह अपने गांव से लगुन लेकर दमोह देहात थाना क्षेत्र के छपरट गांव गए थे। सुबह पिकअप वाहन में सवार होकर सभी लोग अपने गांव वापस मडियादो जा रहे थे। दमोह के पास लक्ष्मण कुटी मार्ग पर रास्ते में सड़क किनारे एक ट्रक खड़ा था। पिकअप चालक ने नजदीक से क्रॉसिंग की, जिससे पिकअप वाहन खड़े ट्रक से टकरा गया और वाहन में सवार सभी लोग घायल हो गए हैं। हादसे में कुछ लोगों के सिर में गंभीर चोट आई है, और बाकी लोगों को हाथ पैर में चोट आई है। सभी घायलों का जिला अस्पताल में इलाज जारी है।