{"_id":"64a9509971d6c476e80f8bf6","slug":"damoh-news-nephew-went-to-bathe-in-river-with-maternal-uncle-sdrf-search-operation-continues-2023-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh News: मामा के साथ नदी में नहाने गया भांजा, पानी के तेज बहाव में बहा, SDRF का सर्च अभियान जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: मामा के साथ नदी में नहाने गया भांजा, पानी के तेज बहाव में बहा, SDRF का सर्च अभियान जारी
Sat, 08 Jul 2023 05:33 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 08 Jul 2023 05:33 PM IST
सार
Damoh News: दमोह जिले में मामा के साथ नदी में नहाने गया भांजा पानी के तेज बहाव में बह गया। वहीं, एसडीआरएफ की टीम भांजे की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
SDRF का सर्च अभियान जारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दमोह में भारी बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं। इसके बाद भी लोग नदी में नहाने जा रहे हैं। पथरिया थाने के हिनोतघाट में 40 वर्षीय जालम सिंह नदी में नहाने गया था, जो तेज धार में बह गया, जिसका दूसरे दिन शनिवार को कोई सुराग नहीं लगा है। शुक्रवार की शाम मामा-भांजे नदी में नहाने गए थे। जहां भांजा नदी की गहराई में चला गया और डूब गया।
विज्ञापन
पथरिया थाना क्षेत्र के ग्राम सुहाव निवासी जालम सिंह पिता सकूरा अहिरवार हिनोतघाट से निकली सुनार नदी में शुक्रवार शाम अपने मामा के साथ नहाने गया था। मामा के मना करने पर भी वह गहराई में नहाने चला गया और नहाते समय बह गया।
विज्ञापन
परिजनों और ग्रामीणों ने शुक्रवार देर रात तक जालम की खोज की, लेकिन पता न चलने पर पुलिस को दी सूचना दी। शनिवार सुबह पथरिया पुलिस और दमोह एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। नदी इस समय बाढ़ ग्रस्त है, जिससे जालम का कोई सुराग नहीं लग पा रहा। वहीं, शनिवार सुबह से ही एसडीआरएफ की पूरी टीम नदी में कई किलोमीटर दूर तक जालम की तलाश कर चुकी है।
विज्ञापन
