फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News Minor opened fire in Hata Saraswati Shishu Mandir premises

Damoh News: हटा के सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में नाबालिग ने किया फायर, जांच में ये बात आई सामने

Fri, 16 Jun 2023 02:39 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 16 Jun 2023 02:39 PM IST
सार

दमोह जिले में हटा तहसील के सरस्वती शिशू मंदिर स्कूल में एक नाबालिग छात्र ने रिवाल्वर से हवाई फायर कर दिया और बाइक उठाकर अपने साथी के साथ निकल गया। स्कूल में मौजूद शिक्षक गोली की आवाज सुनकर सकते में आ गए और पुलिस को सूचित किया।
 

विज्ञापन
Damoh News Minor opened fire in Hata Saraswati Shishu Mandir premises
नाबालिग ने किया फायर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इस समय युवाओं में सोशल मीडिया पर रील बनाने का क्रेज चल रहा है। दमोह में हटा के सरस्वती शिशु मंदिर में भी एक नाबालिग रील बनाने पहुंच गया और स्कूल के परिसर में  हवाई फायर कर दिया। उसका साथी मोबाइल में यह विडियो बना रहा था। गोली की आवाज सुनकर शिक्षक दहशत में आ गए।

विज्ञापन


यह घटना गुरुवार दोपहर की बताई जा रही है। जब स्कूल में प्राचार्य सहित स्टाफ काम कर रहा था, तभी अचानक गोली चलने की आवाज आई तो सब स्कूल के बाहर आ गए। प्राचार्य ने हटा पुलिस को सूचना दी और स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला गया तो हवाई फायर करने वाला नाबालिग पहचाना गया। 
विज्ञापन


हटा थाना प्रभारी मनीष मिश्रा ने बताया कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था और सीसीटीवी के आधार पर उसे पहचान कर परिजनों के साथ थाने बुलवाया। जब लड़के से पूछा तो मालूम चला कि इस नाबालिग ने सोशल मीडिया पर रील बनाने के लिए खिलौनानुमा पिस्तौल से ये हवाई फायर किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने किशोर और उसके परिजनों को समझाइश दी कि आगे इस प्रकार की हरकत न हो और पुलिस ने नाबालिग और उसके पिता को समझाइश देकर जाने दिया। जो विडियो वायरल हो रहा है, इस वीडियो में एक लड़का पैंट से पिस्तौल निकालता है बाकायदा हवाई फायर करता है और पीछे आकर तमंचे को दिखाता है और फिर बाइक पर सवार होकर निकल जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed