फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh: Liquor trader Shankar Rai and his brothers had hidden Rs 3 crore in a water tank

दमोह: शराब कारोबारी ने पानी की टंकी में छिपा रखे थे 3 करोड़ रुपये, आयकर विभाग को सूदखोरी के भी सबूत मिले

Fri, 07 Jan 2022 12:16 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: रवींद्र भजनी Updated Fri, 07 Jan 2022 12:16 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के दमोह में शराब कारोबारी शंकर राय के घर आयकर विभाग को 3 करोड़ रुपये पानी की टंकी में रखे मिले हैं। आयकर अधिकारियों को सूदखोरी के सबूत भी मिले हैं। राय बंधु 3 प्रतिशत ब्याज पर सूदखोरी करते थे। 
 

विज्ञापन
Damoh: Liquor trader Shankar Rai and his brothers had hidden Rs 3 crore in a water tank
दमोह में शंकर राय के घर आयकर छापे। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के दमोह में शराब कारोबारी शंकर राय और उसके भाइयों पर मारे गए छापे में आयकर विभाग को बेहिसाब संपत्ति और करचोरी मिली है। शंकर राय के भाई संजय राय के पास 3 करोड़ और कमल राय के पास 2.5 करोड़ रुपये की राशि मिली है। इसके अलावा 3 करोड़ रुपये मूल्य के जेवराज मिले हैं। आयकर विभाग के अधिकारियों ने दस्तावेज जब्त कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


आयकर विभाग के अतिरिक्त आयुक्त मुनमुन शर्मा के मुताबिक राय बंधुओं को छापे की कार्रवाई की भनक लग गई थी। इसी वजह से तीन करोड़ रुपये प्लास्टिक बैग्स में भरकर पानी की टंकी में छिपा दिए थे। आयकर विभाग के अधिकारियों को पानी की टंकी में उतरकर इन प्लास्टिक थैलियों से नगदी बरामद करनी पड़ी। 
विज्ञापन


गुरुवार सुबह करीब 5 बजे 50 वाहनों में करीब 100 आयकर अधिकारियों ने राय बंधुओं के यहां छापा मारा था। दिनभर चली कार्यवाही में 6 करोड़ रुपये नगद, तीन किलो सोना, जगुआर, ऑडी, लैंडरोवर जैसी 6 सुपर लग्जरी कारें मिली हैं। इनके कागजों की पड़ताल की जा रही है, ताकि यह पता चल सके कि राय बंधुओं ने बेहिसाब संपत्ति कहां से कमाई और टैक्स चोरी की या नहीं। प्राप्त जानकारी के अनुसार राय बंधुओं का शराब के साथ-साथ होटलिंग और परिवहन का भी व्यवसाय है। उनके पास कई बसें हैं और दमोह एवं आसपास पेट्रोल पंप का संचालन भी किया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन





महिला को आया हार्ट अटैक
शंकर राय के छोटे भाई राजू राय की पत्नी साधना राय की तबियत अचानक खराब हो गई। बाद में पता चला कि उन्हें हार्ट अटैक आया है। उन्हें पहले दमोह के और फिर जबलपुर के अस्पताल में बेहतर इलाज के लिए भर्ती किया गया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed