{"_id":"6ae4a2960aee8371080fbde0","slug":"damoh-hata-minor-assault-case-accused-arrested-pocso-act-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालिका से दुष्कर्म: डेढ़ साल से परेशान कर रहा था फैजान, पहले भी लूट चुका अस्मत; जान से मारने की धमकी भी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालिका से दुष्कर्म: डेढ़ साल से परेशान कर रहा था फैजान, पहले भी लूट चुका अस्मत; जान से मारने की धमकी भी दी
Fri, 30 Oct 2026 07:29 PM IST
दमोह ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: दमोह ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 07:29 PM IST
सार
दमोह के हटा थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने 27 वर्षीय फैजान खान को गिरफ्तार किया है। पीड़िता ने आरोपी पर पहले भी वारदात करने और डेढ़ साल से परेशान करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पॉक्सो और एससी-एसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
नाबालिग से फिर दुष्कर्म
- फोटो : iStock
विस्तार
दमोह जिले के हटा थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार दोपहर हटा थाना प्रभारी सुधीर बेगी ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, 14 वर्षीय पीड़िता ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी कि 28 अक्तूबर को फैजान खान नामक युवक उसे जबरदस्ती अपनी स्कूटी पर बैठाकर ले गया। आरोप है कि युवक उसे ईदगाह के पास एक सुनसान स्थान पर ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी ने किसी को जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- कलयुग की सावित्री: करवाचौथ पर पति की जान बचाने के लिए व्रत में जहरीले सांप से भिड़ी पत्नी, पटक-पटककर ले ली जान
विज्ञापन
काफी देर तक घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने शुरू की तलाश
बताया गया कि घटना के बाद जब नाबालिग काफी देर तक घर नहीं पहुंची तो परिजन उसकी तलाश में जुट गए। घर पहुंचने के बाद पीड़िता ने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन उसे लेकर हटा थाने पहुंचे और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
डेढ़ साल से परेशान करने और पहले भी वारदात का आरोप
पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने अपने बयान में यह भी आरोप लगाया कि आरोपी पहले भी उसके साथ दुष्कर्म की घटना कर चुका है और पिछले करीब डेढ़ वर्ष से लगातार उसे परेशान कर रहा था। पीड़िता के इन आरोपों को भी पुलिस जांच में शामिल किया गया है।
पॉक्सो और एससी-एसटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज
मामले की गंभीरता को देखते हुए हटा थाना पुलिस ने आरोपी फैजान पिता फरीद खान, उम्र 27 वर्ष, निवासी रामकवि वार्ड को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और एससी-एसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
