फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh: Government teacher said with a sack of tobacco in hand - Collector stands behind us

Damoh: कलेक्टर-डीईओ को अपशब्द कहने वाला सरकारी शिक्षक निलंबित, सोशल मीडिया में वायरल हुआ था वीडियो

Fri, 09 Sep 2022 01:33 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 09 Sep 2022 01:33 PM IST
सार

दमोह के सरकारी स्कूल टीचर द्वारा जिला कलेक्टर सहित अफसरों के बारे में अभद्र टिप्पणी करने का मामला सामने आया है। इसका वीडियो सामने आने के बाद कलेक्टर ने जांच की बात कही है। 

विज्ञापन
Damoh: Government teacher said with a sack of tobacco in hand - Collector stands behind us
शिक्षक के हाथ में तंबाकू की पुड़िया है और उसके तेवर भी अलग ही हैं। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के दमोह में कलेक्टर और जिला शिक्षा अधिकारी को अपशब्द कहने वाले सरकारी स्कूल के शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है। गुरुवार को शिक्षक के बिगड़े बोल वाला वीडियो वायरल हुआ था। इसमें शिक्षक हाथ में तंबाकू लिए कलेक्टर और जिला शिक्षा अधिकारी को अपशब्द कह रहे थे। वायरल वीडियो के बाद कलेक्टर ने जांच के आदेश दिए थे। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला दमोह जिले की ग्राम पंचायत दतला के ग्राम अमखेरा का है। यहां के शासकीय प्राथमिक स्कूल में पदस्थ शिक्षक माधव साहू एक कक्ष में बैठे हैं, उनके साथ कई लोग और हैं। इसमें वे किसी बात पर नाराज होकर कहते नजर आ रहे हैं कि हम किसी प्रिंसिपल को नहीं पहचानते। 
विज्ञापन


साहू कह रहे हैं कि हम तो कलेक्टर की नहीं सुनते, जब मैं स्कूल आता हूं तो कलेक्टर हमारे आगे-पीछे घूमते हैं और हम उनको नमस्ते भी नहीं करते।  हमें जिला शिक्षा अधिकारी से भी मतलब नहीं है। हम किसी से मतलब नहीं रखते। हमने तो पांच साल से अधिकारियों के बारे में पता करना छोड़ दिया है। कोई भी आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी ने इस सारी बातचीत का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया है। अब दमोह कलेक्टर एस. कृष्ण चैतन्य जांच की बात कह रहे हैं। वहीं वीडियो सामने आने के बाद शिक्षक के बारे में साथी ही अलग-अलग तरह की बात करते देखे गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed