{"_id":"61b5dedfe3f22757360ae659","slug":"damoh-ganja-was-grown-in-the-house-in-deori-jamadar-village-the-police-raided-and-seized-the-crop","type":"story","status":"publish","title_hn":"दमोह: देवरी जमादार गांव में घर में उगा रखा था गांजा, पुलिस ने छापा मारकर फसल जब्त की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दमोह: देवरी जमादार गांव में घर में उगा रखा था गांजा, पुलिस ने छापा मारकर फसल जब्त की
Sun, 12 Dec 2021 05:07 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 12 Dec 2021 05:07 PM IST
सार
तेजगढ़ पुलिस ने देवरी जमादार गांव में एक व्यक्ति के घर में लगे करीब डेढ़ लाख रुपए की गांजे की फसल जब्त की है।
विज्ञापन
घर में उगा रखा था गांजा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
तेजगढ़ थाना प्रभारी बृजेश पांडे ने बताया कि उन्हें मुखबिर से सूचना मिली थी कि देवरी जमादार गांव में तरवर सिंह लोधी नाम के व्यक्ति के घर के पीछे बाड़े में गांजे की फसल लगी हुई है। सूचना मिलने के बाद उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद इमलिया चौकी पुलिस और एसडीओपी अशोक चौरसिया के साथ एक संयुक्त अभियान के तहत उसके घर पर छापा मारा गया।
निरीक्षण के दौरान देखा कि घर के पीछे बाड़े में गांजे के पेड़ लगे हुए हैं। करीब 21 किलो से अधिक गांजा के पौधे जब्त किए गए हैं, जिनकी कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये आंकी गई है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गई है और उसे गिरफ्तार किया गया है, जिसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।