{"_id":"624194bb6373541607392dd0","slug":"damoh-forest-guard-arrested-for-taking-bribe-of-10-thousand-rupees-sagar-lokayukta-caught-red-handed","type":"story","status":"publish","title_hn":"दमोह: 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते वन रक्षक गिरफ्तार, सागर लोकायुक्त ने रंगे हाथों दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दमोह: 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते वन रक्षक गिरफ्तार, सागर लोकायुक्त ने रंगे हाथों दबोचा
Mon, 28 Mar 2022 04:28 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Mon, 28 Mar 2022 04:28 PM IST
सार
सागर लोकायुक्त पुलिस ने दमोह के मड़ियादो में एक वन रक्षक को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी ने ट्रैक्टर ट्रॉली छोड़ने के एवज में रिश्वत की मांग की थी।
विज्ञापन
लाल घेरे में रिश्वतखोर वन रक्षक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दमोह जिले के मड़ियादो बफर जोन में पदस्थ एक वन रक्षक को लोकायुक्त सागर ने 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। वन रक्षक ट्रैक्टर ट्रॉली छोड़ने के एवज में रिश्वत ले रहा था।
लोकायुक्त निरीक्षक मंजू सिंह ने जानकारी दी कि दमोह जिले के बफर जोन मड़ियादो तिदनी बीट में पदस्थ वनरक्षक जितेंद्र पटेल ने हल्काई पटेल निवासी ग्राम पाठा तहसील हटा जिला दमोह का 12 मार्च को पाठा क्षेत्र में ट्रैक्टर ट्रॉली पकड़ा था, जिसे 11 हजार रुपये नकद लेकर छोड़ा था वहीं, 11 हजार रुपये की राशि और मांगी थी। पीड़ित हलकाई पटेल ने इसकी शिकायत लोकायुक्त सागर में की थी। पीड़ित की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए लोकायुक्त पुलिस ने सोमवार को वनरक्षक के बैरियर नाका स्थित आवास पर 10 हजार रुपये लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया।
लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक रामेश्वर यादव के निर्देशन में निरीक्षक मंजू सिंह, रोशनी जैन एवं उनके सहयोगी आशुतोष व्यास एवं अन्य साथियों ने रिश्वत लेते हुए आरोपी वन रक्षक को गिरफ्तार किया।