फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh: Fish contractor Kalu Rackwar was cremated, 36 cases were registered including murder

Damoh: मछली ठेकेदार कलू रैकवार पर हत्या सहित 36 मामले थे दर्ज, भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हुआ अंतिम संस्कार

Sun, 07 May 2023 01:47 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sun, 07 May 2023 01:47 PM IST
सार

मछली ठेकेदार कलू रैकवार की शनिवार शाम को गोली और धारदार हथियार मारकर हत्या कर दी गई थी। रविवार को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में उसका अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन
Damoh: Fish contractor Kalu Rackwar was cremated, 36 cases were registered including murder
पोस्ट मार्टम रूम के बाहर जमा पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह में शनिवार शाम करीब सात बजे ढिमरौला मोहल्ला निवासी मछली ठेकेदार कलू रैकवार की गोली और धारदार हथियार मारकर हत्या कर दी गई। इस हत्याकांड के बाद शहर में तनाव के हालत बने हैं। घटना के बाद से ही घटनास्थल पर बारी पुलिस तैनात है। मृतक कलू पर दो हत्या सहित 36 मामले दर्ज थे। पोस्टमार्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए रवाना किया गया है। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कलू का अंतिम संस्कार किया गया है। हत्या करने वाले आरोपी सौरभ वंशकार, दीपक व एक अन्य के खिलाफ भी 10-10 मामले दर्ज हैं। वारदात के बाद शहर में कानून व्यवस्था बिगड़ गई है। 
विज्ञापन


मृतक और आरोपियों ने मिलकर पांच साल पहले दिप्पू साहू नामक युवक की हत्या की थी, लेकिन एक साल पहले होली पर गैंग के बीच में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था और एक दूसरे के दुश्मन बन गए थे। पुलिस के मुताबिक घटना स्थल पर कलू रैकवार को किसी के माध्यम से बुलवाया गया था, जैसे ही वह मौके पर पहुंचा बाइक सवार आरोपी पहुंचे और एक कमरे में  बातचीत के दौरान पहले चाकू से हमला किया और फिर छाती के बाजू में गोली मार दी। इस दौरान दो से तीन फायर कलू पर किए गए। कलू की छाती के बाजू में गोली लगी थी और गर्दन में गोली लगी थी। 
विज्ञापन


घटना के बाद बकौली चौक के आसपास की दुकानें, सर्राफा बाजारा, चरहाई बाजार, पुराना थाना क्षेत्र की दुकानें बंद हो गई। साथ ही बाजार के अन्य दुकानदार भी समय से पहले दुकानें बंद करके चले गए थे। पुलिस के मुताबिक कलू रैकवार के विरुद्ध दो हत्या सहित 36 मामले दर्ज थे। उसके खिलाफ एक साल के लिए जिला बदर की कार्रवाई भी गई थी, जिसे कमिश्नर कार्यालय से अवधि घटाकर तीन माह किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ दिन पहले ही वह दमोह आया था। वहीं, आरोपियों के खिलाफ भी 10-10 मामले दर्ज हैं। बता दें, कि होली के दौरान चरहाई के पास एक बियर बार के सामने झगड़ा हुआ था, जिसमें कुछ लोग घायल हो गए थे। दोनों पक्ष के लोग झगड़े में शामिल थे, तब से विवाद की स्थिति बनी हुई थी। पुलिस के मुताबिक आरोपी और मृतक एक दूसरे के साथ रहने वाले थे। एसपी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध हत्या का प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed