फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh: Daughter and son-in-law were first called home and then attacked with murder

Damoh: बेटी और दामाद को पहले घर बुलाया फिर किया जानलेवा हमला, प्रेम विवाह से है नाराजगी

Tue, 30 May 2023 07:52 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दिनेश शर्मा Updated Tue, 30 May 2023 07:52 PM IST
सार

दमोह में प्रेम विवाह से नाराज परिवार ने बेटी और दामाद पर जानलेवा हमलाकर दिया। परिजनों ने दोनों को परिवार के लोगों की मौजूदगी में फिर से विवाह करने की बात कहते हुए धोखे से बुला लिया और जब वे पहुंचे तो उन पर हमला कर दिया। 

विज्ञापन
Damoh: Daughter and son-in-law were first called home and then attacked with murder
पुलिस से मारपीट - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

मध्यप्रदेश के दमोह में बेटी और दामाद को घर बुलाकर जान से मारने का प्रयास किया गया। युवती के परिजन प्रेम विवाह करने से नाराज हैं। घायलों को अस्पताल भेजा गया है, वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला दमोह जिले के देहात थाना इलाके की सागर नाका चौकी का बताया गया है। बताया गया कि मड़ियादो थाना निवासी प्रेमनारायण अठया ने मानसी चढ़ार नामक युवती के साथ एक महीने पहले प्रेम विवाह किया था। इसके बाद यह दोनों घर से चले गए थे, जिसके बाद युवती के परिजनों  ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बेटी और दामाद को परिजनों  ने परिवार के लोगों की मौजूदगी में फिर से विवाह करने की बात कहते हुए धोखे से बुला लिया और जब वे पहुंचे तो उन पर हमला कर दिया। 
विज्ञापन


घायल मानसी ने बतया कि उसके पिता कोदूलाल चढ़ार, सोनू चढ़ार, बृजेश अठया ने उसे दमोह बुलाया था। इसलिए वह अपने पति प्रेमनारायण और देवर बलराम के साथ पहुंची थी। उन्होंने कोर्ट मैरिज की थी, इसलिए दमोह पहुंचकर वे एसपी से मिलने भी गए थे। इसके बाद जब वे सागर नाका चौकी के आगे पहुंचे तो पिता और दो लोगों के साथ आए कमल अठया, दीपक अठया ने लोहे की रॉड और डंडों से उस पर और पति व देवर पर हमला कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल पति प्रेमनारायण ने बताया कि उसकी पत्नी के घर के लोगों ने परिवार के लोगों की मौजूदगी में शादी कराने की बात कहकर धोखे से बुलाया और पत्नी, भाई और उस पर हमला कर दिया। सागर नाका चौकी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed