{"_id":"645708eb719ec2e7e1018095","slug":"damoh-crime-news-fish-contractor-shot-dead-by-two-unknown-accused-2023-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh Crime News: मछली ठेकेदार की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या, घटना के विरोध में अधिकांश दुकानें रहीं बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh Crime News: मछली ठेकेदार की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या, घटना के विरोध में अधिकांश दुकानें रहीं बंद
Sun, 07 May 2023 07:41 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Sun, 07 May 2023 07:41 AM IST
सार
दमोह में दो अज्ञात आरोपियों ने दिन दहाड़े गोली मारकर मछली ठेकेदार की हत्या की थी। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जमा भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दमोह में शनिवार शाम एक मछली ठेकेदार कलू रैकवार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के राधारमण मंदिर वाले मार्ग का है। यहां शनिवार शाम करीब 6:45 बजे नकाब पहनकर पहुंचे बाइक सवार युवकों ने पहले मछली ठेकेदार कलू रैकवार पर चाकू और अन्य हथियार से हमला किया। इसके बाद गोली मार दी। हत्याकांड में दो आरोपियों के नाम सामने आ रहे हैं लेकिन पुलिस अभी पुष्टी नहीं कर रही। घटना के बाद दमोह की दुकानें बाजार बंद रहीं।
घटना के बाद कुछ लोग कलू को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया है। पुलिस को खबर मिली कि एक बाइक पर दो लोग दमोह देहात थाना क्षेत्र की ओर भागे हैं, जिन्हें पकड़ने के लिए पुलिस नाकाबंदी कर रही है। दमोह एसपी राकेश कुमार ने कहा कि आरोपियों की तलाश में पार्टी भेजी गई है। घटना गंभीर है। दमोह जिला अस्पताल में बड़ी संख्या में मृतक के समर्थक एकत्रित हो गए। एएसपी शिव कुमार सिंह के अलावा भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। फिलहाल यह जानकारी नहीं लगी है कि हत्या किस बात को लेकर हुई और आरोपी कौन थे।