फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh Crime News: fish contractor shot dead by two unknown accused

Damoh Crime News: मछली ठेकेदार की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या, घटना के विरोध में अधिकांश दुकानें रहीं बंद

Sun, 07 May 2023 07:41 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sun, 07 May 2023 07:41 AM IST
सार

दमोह में दो अज्ञात आरोपियों ने दिन दहाड़े गोली मारकर मछली ठेकेदार की हत्या की थी। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
Damoh Crime News: fish contractor shot dead by two unknown accused
घटनास्थल पर जमा भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह में शनिवार शाम एक मछली ठेकेदार कलू रैकवार की गोली मारकर हत्या कर दी गई।  मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के राधारमण मंदिर वाले मार्ग का है। यहां शनिवार शाम करीब 6:45 बजे नकाब पहनकर पहुंचे बाइक सवार युवकों ने पहले मछली ठेकेदार कलू रैकवार पर चाकू और अन्य हथियार से हमला किया। इसके बाद गोली मार दी। हत्याकांड में दो आरोपियों के नाम सामने आ रहे हैं लेकिन पुलिस अभी पुष्टी नहीं कर रही। घटना के बाद दमोह की दुकानें बाजार बंद रहीं।
विज्ञापन


घटना के बाद कुछ लोग कलू को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया है। पुलिस को खबर मिली कि एक बाइक पर दो लोग दमोह देहात थाना क्षेत्र की ओर भागे हैं, जिन्हें पकड़ने के लिए पुलिस नाकाबंदी कर रही है। दमोह एसपी राकेश कुमार ने कहा कि आरोपियों की तलाश में पार्टी भेजी गई है। घटना गंभीर है। दमोह जिला अस्पताल में बड़ी संख्या में मृतक के समर्थक एकत्रित हो गए। एएसपी शिव कुमार सिंह के अलावा भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। फिलहाल यह जानकारी नहीं लगी है कि हत्या किस बात को लेकर हुई और आरोपी कौन थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed