{"_id":"64cfa463a2c79c09510de745","slug":"damoh-cow-stuck-in-pipe-due-to-strong-current-of-drain-two-teachers-risked-their-lives-to-save-cow-s-life-2023-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh: नाले के तेज बहाव में पाइप में फंस गई गाय, दो शिक्षकों ने जान जोखिम में डाल बचाई गौमाता की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh: नाले के तेज बहाव में पाइप में फंस गई गाय, दो शिक्षकों ने जान जोखिम में डाल बचाई गौमाता की जान
Sun, 06 Aug 2023 07:17 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 06 Aug 2023 07:17 PM IST
सार
मडियादो में एक गाय जंगली नाले के तेज बहाव में दो पाइप के बीच फंस गई थी। वहां से गुजर रहे शिक्षकों ने गाय को फंसा देखा तो अपनी जान पर खेलकर गाय को निकाला।
विज्ञापन
दमोह के नाले में फंसी गाय को शिक्षकों ने बाहर निकाला।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
दमोह जिले के मडियादो में एक गाय जंगली नाले के तेज बहाव में दो पाइप के बीच फंस गई। यह नजारा एक शिक्षक ने देखा तो अपने साथियों के साथ पानी की तेज धार में उतर गए और गाय को सुरक्षित बाहर निकालकर उसकी जान बचाई। इस बचाव कार्य का वीडियो भी वायरल हो रहा है।
मडियादो निवासी गंगाराम कुशवाहा, कांटी के शिक्षक गगन दहायत और बाबूलाल कुशवाहा काईखेड़ा से मडियादो आ रहे थे। शिवपुर नाले के पास इन लोगों ने देखा कि एक गाय पानी के तेज बहाव के बीच खड़ी है और सिर्फ अपना मुंह बाहर निकाले हुए है। इन युवाओं द्वारा बड़े पुल से ही गाय को बहाव से भगाने का काम किया गया, लेकिन गाय हिल भी नहीं पाई। युवाओं को आशंका हुई कि गाय तेज बहाव में कुछ नहीं कर सकती और यह लोग तेज बहाव को पार कर गाय के पास पहुंचे तो देखा कि पुराना पुल जो क्षतिग्रस्त है और नाले में मलवे के साथ सीमेंट के पाइप पड़े हैं उन्हीं दो पाइप और तेज बहाव के बीच गाय फंसी है।
गाय को तेज बहाव के बीच फंसा देखकर इन युवाओं द्वारा पाइप के पास पहुंचकर गाय को निकाला गया और गाय वहां से बहते हुए कम पानी वाली जगह पहुंच गई और बाहर निकल आई। गंगाराम कुशवाहा ने बताया कि गाय को बचाने के सभी मित्र तैयार हो गए थे और रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाल लिया गया।