फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh: Books worth Rs 5 lakh stolen from school in front of police post, how will children study without books

Damoh: पुलिस चौकी के सामने बने स्कूल से पांच लाख रुपये की किताबें चोरी, बिना पुस्तकों के कैसे पढ़ेंगे बच्चे

Thu, 20 Jul 2023 02:55 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 20 Jul 2023 02:55 PM IST
सार

दमोह जिले के शासकीय हिरदेपुर हाईस्कूल से पांच लाख रुपये कीमत की 10 हजार किताबें अज्ञात चोरों ने पार कर दी। खास बात ये है कि स्कूल थाने के ठीक सामने है फिर चोरों ने इतनी बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया और पुलिस को भनक तक नहीं लगी।

विज्ञापन
Damoh: Books worth Rs 5 lakh stolen from school in front of police post, how will children study without books
स्कूल से 10 हजार किताबें चोरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह में देहात थाना की सागर नाका पुलिस चौकी के सामने शासकीय हिरदेपुर हाईस्कूल में तीन कमरों में भरी 10 हजार किताबों को अज्ञात चोर चुराकर ले गए। इस घटना के बाद हड़कंप मच गया। आनन-फानन में शिक्षकों ने स्कूल के सामने पुलिस चौकी पहुंचकर चोरी की शिकायत की, लेकिन बदनामी से बचने के लिए पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट ही नहीं लिखी। जिसके बाद शिक्षकों ने कलेक्ट्रेट व एसपी ऑफिस पहुंचकर चोरी का आवेदन दिया।
विज्ञापन


हिरदेपुर संकुल केंद्र हाईस्कूल के अंतर्गत 50 सरकारी प्राइमरी व मिडिल स्कूल आते हैं। इन स्कूलों के बच्चों को बांटने के लिए मप्र पाठ्य पुस्तक निगम द्वारा 10 हजार से अधिक पुस्तकें भेजी गई थीं। जिन्हें स्कूल के तीन कमरों में रखवा दिया गया था। यहां से पुस्तकों को बीआरसी द्वारा वाहन के माध्यम से सभी स्कूलों में भेजा जाना था, लेकिन स्कूल खुलने के एक माह बाद भी इन पुस्तकों को स्कूलों में नहीं भेजा गया। स्कूल में रखी पुस्तकों की भनक लगते ही मंगलवार की रात अज्ञात चोरों ने स्कूल में धावा बोला और तीनों कमरों के ताले तोड़कर पूरी पुस्तकें किसी वाहन में भरकर ले गए। इसके अलावा हाईस्कूल के बच्चों की पुस्तकें एवं बैटरी ले गए। हैरानी की बात तो यह है कि अज्ञात चोरों ने स्कूल के जो ताले तोड़े थे, चोरी करने के बाद दरवाजों में दूसरे नए ताले डालकर चले गए, ताकि किसी को पता न चले। वहीं, एक कमरे के ताले में चाबी लगी छोड़ गए। बुधवार को कुछ बच्चे वहां खेल रहे थे तो ताले में लगी चाबी देखकर शिक्षकों को जानकारी दी। इसके बाद जब शिक्षकों ने वहां लगा ताला खोला तो कमरों में रखी पुस्तके गायब थीं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस चौकी के सामने स्कूल, फिर भी हो गई चोरी
हिरदेपुर हाईस्कूल सागर नाका पुलिस चौकी के ठीक सामने है, लेकिन पुलिस को चोरी की भनक भी नहीं लगी। शिक्षिका मनीषा दीक्षित, प्रदीप अग्रवाल, माधव ठाकुर ने बताया कि जब हम लोग पुलिस चौकी रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे तो पुलिस ने कहा कि यहां कोई रिपोर्ट नहीं लिखी जाएगी और वापस भेज दिया। शिक्षकों का आरोप है कि चौकी के सामने 10 हजार से अधिक पुस्तकें चोरी हो गईं और पुलिस अपनी नाकामी छिपाने के लिए रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है। इसके बाद समस्त शिक्षकों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर आवेदन दिया। 

बिना पुस्तक कैसे पढ़ेंगे बच्चे 
स्कूल में रखी 50 से अधिक सरकारी स्कूलों के बच्चों की पुस्तकें चोरी हो गई हैं। जिनकी कीमत करीब पांच लाख रुपये बताई जा रही है। सवाल यह है कि अब बच्चों को पुस्तकें कैसे मिलेंगी। सागर नाका चौकी प्रभारी गरिमा मिश्रा का कहना है की मामला दर्ज कर अज्ञात चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed