{"_id":"64a9135fc910edb9a40ec208","slug":"damoh-bjp-mahila-morcha-office-bearer-molested-accused-of-not-writing-report-on-police-2023-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh: भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी के साथ छेड़छाड़, पुलिस पर रिपोर्ट नहीं लिखने के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh: भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी के साथ छेड़छाड़, पुलिस पर रिपोर्ट नहीं लिखने के आरोप
Sat, 08 Jul 2023 01:12 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sat, 08 Jul 2023 01:12 PM IST
सार
दमोह में नाबालिग से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़िता भाजपा नेत्री बताई जा रही है। पीड़िता ने पुलिस पर भी अभद्रता करने और रिपोर्ट दर्ज नहीं करने के आरोप लगाए। विधायक के हस्तक्षेप के बाद रिपोर्ट लिखी गई।
विज्ञापन
हटा थाना पुलिस पर रिपोर्ट नहीं लिखने के आरोप लगे हैं।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दमोह जिले के हटा में भाजपा की महिला ग्रामीण पदाधिकारी के साथ शुक्रवार शाम छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। इसकी शिकायत हटा थाना में दर्ज कराई गई है। वहीं महिला पदाधिकारी ने थाने की महिला पुलिसकर्मियों पर अभद्रता करने के आरोप लगाए हैं।
नाबालिग पीड़िता ग्रामीण महिला मोर्चा महामंत्री बताई जा रही है। आरोप है कि जब वह बंधा गांव से हटा कोचिंग के लिए आई तो अग्रवाल पेट्रोल पंप के समीप कम्यूटर सेंटर के पास बाइक सवार दो मनचलों ने उनके साथ छेड़छाड़ की कोशिश की। घटना के बाद पीड़िता ने कोचिंग के स्टाफ और अपने परिचितों को घटनास्थल पर बुलाया, जिसके बाद दोनों युवकों के साथ मारपीट की गई। इसके बाद आरोपी घटनास्थल से भाग गए। उसके बाद पीड़िता महिला मोर्चा पदाधिकारियों के साथ घटना की शिकायत करने हटा पुलिस थाने पहुंची। यहां पीड़िता ने महिला पुलिस कर्मियों पर अभद्रता और दुर्व्यवहार कर एफआईआर दर्ज नहीं करने के आरोप लगाए।
हटा थाना टीआई मनीष मिश्रा ने बताया कि शिकायत पर दो अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध छेड़छाड़ की विभिन्न धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की है। पुलिस पर लगे आरोपों को उन्होंने नकार दिया। खास बात यह भी है पीड़िता नाबालिग बताई जा रही है। वहीं दो आरोपियों में से एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।