{"_id":"61eac133ee6ff472ef68c615","slug":"damoh-babu-posted-in-sub-tehsil-was-arrested-red-handed-by-lokayukta-taking-bribe-was-demanding-three-thousand-rupees-from-the-farmer-to-give-a-copy-of-the-order","type":"story","status":"publish","title_hn":"दमोह: उप तहसील में पदस्थ बाबू को लोकायुक्त ने रिश्वत लेते रंगेहाथों किया गिरफ्तार, आदेश की कॉपी देने के लिए किसान से मांग रहा था तीन हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दमोह: उप तहसील में पदस्थ बाबू को लोकायुक्त ने रिश्वत लेते रंगेहाथों किया गिरफ्तार, आदेश की कॉपी देने के लिए किसान से मांग रहा था तीन हजार रुपये
Fri, 21 Jan 2022 07:50 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 21 Jan 2022 07:50 PM IST
सार
दमोह जिले के जबेरा तहसील अंतर्गत उप तहसील कार्यालय बनवार में बाबू को रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त टीम सागर ने हिरासत में लिया है। बाबू किसान से डेढ़ हजार रुपये की रिश्वत ले रहा था।
विज्ञापन
Damoh: बाबू को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दमोह जिले के जबेरा तहसील अंतर्गत उप तहसील कार्यालय बनवार में बाबू को रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त टीम सागर ने हिरासत में लिया है। बाबू किसान से डेढ़ हजार रुपये की रिश्वत ले रहा था।
जानकारी अनुसार रोड निवासी किसान सोनू सेन को जमीन के बैनामा आदेश की कॉपी चाहिए थी, जिसके बदले में पदस्थ सहायक ग्रेड 3 बाबू विनोद दुबे 3000 रुपये की रिश्वत मांग रहा था। परेशान होकर किसान ने इसकी शिकायत लोकायुक्त सागर में दर्ज कराई थी।
शिकायत की पड़ताल करते हुए एसपी लोकायुक्त रामेश्वर यादव के निर्देश पर निरीक्षक अभिषेक वर्मा एवं अधिकारी रोशनी जैन सहित टीम ने शुक्रवार दोपहर उपतहसील कार्यालय बनवार में छापेमार कार्यवाही की और बाबू विनोद दुबे को पहली किश्त के रूप मैं 1500 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा।
विज्ञापन
लोकायुक्त टीम बाबू को गिरफ्तार कर पुलिस चौकी बनवार लाई, जहां बाबू के विरुद्ध कार्रवाई की गई। लोकायुक्त अधिकारी द्वारा बनवार क्षेत्र में पदस्थ नायब तहसीलदार को मौके पर बुलाया गया। परंतु वे मौके पर नहीं पहुंचीं। वहीं कार्रवाई से अधिकारी-कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।