फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh Accident: Bus coming from Jabalpur to Damoh collided with a container standing near Hathni village

Damoh Accident: जबलपुर से दमोह आ रही बस हथनी गांव के समीप खड़े कंटेनर से टकराई, 20 यात्री घायल

Sat, 17 Jun 2023 09:23 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 17 Jun 2023 09:23 AM IST
सार

जबलपुर से दमोह आ रही बस शुक्रवार की रात सड़क किनारे खड़े कंटेनर से टकरा गई। इसमें 20 से अधिक यात्री घायल हो गए। 

विज्ञापन
Damoh Accident: Bus coming from Jabalpur to Damoh collided with a container standing near Hathni village
दमोह में बस खड़े कंटेनर से टकरा गई। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दमोह-जबलपुर स्टेट हाईवे पर नोहटा थाना के हथनी गांव के समीप जबलपुर से दमोह आ रही बस शुक्रवार की रात सड़क किनारे खड़े कंटेनर से टकरा गई। इसमें 20 से अधिक यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को 108 वाहन की मदद से इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। सूचना मिलते ही नोहटा थाना पुलिस और कोतवाली पुलिस भी अस्पताल पहुंची।
विज्ञापन


बता दें मुस्कान कंपनी की बस क्रमांक एमपी 34 पी 0138 जबलपुर से दमोह आ रही थी। शुक्रवार रात करीब 10 बजे बस खड़े कंटेनर में पीछे से टकरा गई। नोहटा थाना के हथनी और चिरई चोंच  के समीप दो कंटेनर सड़क किनारे खड़े थे तभी अंधेरे के चलते बस चालक को कंटेनर ठीक से दिखाई नहीं दिए और बस सीधी एक कंटेनर के पिछले हिस्से से भिड़ गई, जिससे बस का आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के समय बस में करीब 40 यात्री सवार थे। जैसे ही टक्कर हुई चीख पुकार मच गई। सूचना मिलते ही  नोहटा थाना प्रभारी विकास चौहान सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घायलों को करीब चार  108  वाहनों की सहायता से जिला अस्पताल भिजवाया। 
विज्ञापन


20 से अधिक यात्री घायल
प्रशासन को भी बस हादसे की सूचना मिल गई थी इसलिए अस्पताल में डॉक्टरों की टीम घायलों का  इलाज करने पहले से मौजूद थी। 20 से अधिक यात्री इस हादसे में घायल होकर जिला अस्पताल पहुंचे। घायलों को गंभीर चोटें नहीं आई हैं, केवल दो यात्रियों का पैर फ्रैक्चर हुआ है। प्रत्यक्षदर्शी इंद्राबाई निवासी बड़ा पूरा ने बताया कि वह अपने बेटे का इलाज कराकर जबलपुर से दमोह लौट रही थीं। हथनी के समीप अचानक से बस एक खड़े ट्रक में टकरा गई जिसमें उसका बेटा घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोहटा थाना प्रभारी विकाश सिंह चौहान ने बताया कि हथनी के पास जबलपुर से दमोह आ रही यात्री बस की टक्कर होने की सूचना मिली थी। वह स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे थे। बस में करीब 40 यात्री सवार थे जिसमे करीब 25 यात्री घायल हुए हैं। हादसा अंधेरे की वजह से हो सकता है। मामले की जांच की जा रही है और घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। डॉक्टर विशाल शुक्ला ने बताया कि घायलों को गंभीर चोट नहीं है केवल दो यात्रियों का पैर टूट गया है बाकी सभी को मामूली चोट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed