{"_id":"648301fdce7e348712054715","slug":"dalit-youth-assaulted-for-touching-hot-samosa-in-damoh-threatened-to-withdraw-if-police-report-is-written-2023-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: दमोह में गर्म समोसा छूने पर दलित युवक के साथ मारपीट, पुलिस रिपोर्ट लिखाई तो वापस लेने के लिए धमकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: दमोह में गर्म समोसा छूने पर दलित युवक के साथ मारपीट, पुलिस रिपोर्ट लिखाई तो वापस लेने के लिए धमकाया
Fri, 09 Jun 2023 04:12 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 09 Jun 2023 04:12 PM IST
सार
दमोह में एक दलित युवक होटल पर समोसा खाने पहुंचा था। उसने हाथ से समोसों को छूकर देखा कि ठंडे हैं या गर्म। बस इसी बात से होटल संचालक निजाम लोधी भड़क गया और जातिगत अपमान करते हुए उसे पीट दिया।
विज्ञापन
दमोह में ग्रामीण एसपी कार्यालय पहुंचे थे।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मध्यप्रदेश के दमोह जिले में दलित युवक को सिर्फ इसलिए पीट दिया, क्योंकि उसने होटल में समोसे को छू लिया था। दुकानदार ने लाठियों से मारपीट की, जब युवक ने पुलिस में शिकायत की तो उसके घर पर गाली-गलौज कर रिपोर्ट वापस लेने के लिए धमकाया।
जानकारी के अनुसार मामला दमोह जिले के जबेरा थाना के चंडी चौपरा बस स्टैंड का बताया गया है। सुरेंद्र कुमार अहिरवार निवासी पटी महाराजपुर चंडी चोपड़ा गांव में होटल पर समोसा खाने पहुंचा था। उसने हाथ से समोसों को छूकर देखा कि ठंडे हैं या गर्म। बस इसी बात से होटल संचालक निजाम लोधी भड़क गया और जातिगत अपमान करते हुए सुरेंद्र अहिरवार व उसके चाचा धनीराम अहिरवार का जातिगत अपमान करते हुए लाठियों से पीट दिया।
मामले की शिकायत पीड़ित ने जबेरा थाने में दर्ज करवाई। इसके बाद दुकान संचालक निजाम लोधी अपने साथियों के साथ युवक के घर पहुंचा और गालियां देते हुए रिपोर्ट वापस लेने को कहा। रिपोर्ट वापस ना लेने पर जान से मारने की धमकी दी। इस पर ग्रामवासियों ने बीच-बचाव किया। इसके बाद पीड़ित गांव के लोगों के साथ दमोह के एसपी कार्यालय पहुंचा। एसपी को आवेदन देकर पुलिस सुरक्षा एवं आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की गई।