{"_id":"646b1e613834fd1c4609d8c5","slug":"dalit-groom-came-out-amidst-the-security-of-police-in-damoh-mounted-a-mare-with-baba-saheb-photo-2023-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: दमोह में पुलिस की सुरक्षा के बीच निकली दलित दूल्हे की रछवाई, बाबा साहब की फोटो लेकर घोड़ी चढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: दमोह में पुलिस की सुरक्षा के बीच निकली दलित दूल्हे की रछवाई, बाबा साहब की फोटो लेकर घोड़ी चढ़ा
Mon, 22 May 2023 01:21 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Mon, 22 May 2023 01:21 PM IST
सार
हटा के बिजौरी पाठक में एक दलित दूल्हे की रछवाई भारी पुलिस बल की मौजदूगी में निकाली गई। दूल्हे के पिता ने दबंगों के डर से पुलिस सुरक्षा की मांग की थी।
विज्ञापन
बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की फोटो लेकर घोड़ी चढ़ा दूल्हा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दमोह जिले के हटा थाना क्षेत्र के ग्राम बिजौरी पाठक में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में एक दलित दूल्हे की रछवाई निकाली गई। दूल्हा बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की फोटो हाथ में लेकर घोड़ी चढ़ा। जानकारी के अनुसार नन्नाई अहिरवार के पुत्र भूपेंद्र के विवाह के पूर्व 21 मई को देवी देवता पूजन के लिए रछवाई निकलने का कार्यक्रम था। पिता को सूचना मिली कि गांव के कुछ दबंग लोग बेटे के घोड़ी पर बैठकर गांव में घूमने पर विवाद कर सकते हैं। सूचना पाकर नन्नाई अहिरवार ने हटा पुलिस सहित अनुसूचित जाति संगठन के पदाधिकारियों को सूचना दी। सूचना पर हटा पुलिस थाना से एसआई सौरभ शर्मा पुलिस बल के साथ निर्धारित समय से पूर्व बिजौरी गांव पहुंचे और ग्रामीणों से चर्चा कर सद्भाव की भावना कायम की। इसी दौरान अनुसूचित जाति संगठन के पदधिकारी भी गांव पहुंचे।
निर्धारित समय पर दूल्हा भूपेंद्र अहिरवार घोड़ी पर सवार होकर नाते रिश्तेदारों के साथ गांव भ्रमण पर निकला और गांव के देवी देवताओं का पूजन संपन्न कराया। इस दौरान बैंड बाजे पर युवकों ने नाच गाने की रस्म भी निभाई। पूरे आयोजन के दौरान पुलिस बल मौजूद रहा। दूल्हा भूपेंद्र ने बाबा साहब की फोटो हाथ में लेकर पूरे गांव का भ्रमण किया। वहीं पुलिस गांव में तब तक मौजूद रही जब तक दूल्हे की रछवाई की रस्म पूरी नहीं हो गई।
विज्ञापन
बता दें, दमोह में इसके पहले भी इस तरह के विवाद सामने आते रहे हैं, जब दलित समाज के दूल्हे को गांव के दबंगों ने घोड़ी चढ़ने से रोका और पुलिस की मौजूदगी में ही यह कार्यक्रम सम्पन्न हुए।