फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Crowd gathered in Ujjain on Shaneschari Amavasya: Barricades put up on the ghat of Shipra river, devotees had to bathe in fountains

शनेश्चरी अमावस्या पर उज्जैन में उमड़ी भीड़: शिप्रा नदी के घाट पर लगाए बैरिकेट्स, फव्वारों में करना पड़ा श्रद्धालुओं को स्नान

Sat, 04 Dec 2021 12:33 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Sat, 04 Dec 2021 12:33 PM IST
सार

शनेश्चरी अमावस्या पर शनिवार को उज्जैन में हजारों श्रद्धालु शिप्रा में डुबकी लगाने पहुंचे। घाट पर लगे फव्वारों में स्नान किया। कान्ह नदी का पानी शिप्रा में मिलने से रोकने के लिए बनाया गया मिट्टी का बांध ढह गया। स्नान पर असर नहीं पड़ा।

विज्ञापन
Crowd gathered in Ujjain on Shaneschari Amavasya: Barricades put up on the ghat of Shipra river, devotees had to bathe in fountains
त्रिवेणी घाट पर फव्वारों में स्नान करते श्रद्धालु। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शनेश्चरी अमावस्या पर शनिवार को उज्जैन में भीड़ उमड़ी। हजारों श्रद्धालु शिप्रा में डुबकी लगाने पहुंचे। घाट पर लगे फव्वारों में स्नान किया। इसके बाद शनि मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन व दान-पुण्य किया। इधर कान्ह नदी का पानी शिप्रा में मिलने से रोकने के लिए बनाया गया मिट्टी का बांध ढह गया। हालांकि इसका स्नान पर असर नहीं पड़ा।
विज्ञापन


अमावस्या पर शनिवार अलसुबह से श्रद्धालुओं का घाट पर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। त्रिवेणी घाट पर स्नान के लिए लोग पहुंचे। सर्द हवाओं और तेज ठंड के बावजूद लोगों ने यहां स्नान किया और इसके बाद शनिदेव के दर्शन किए। प्रशासन ने घाट पर बैरिकेट्स लगाए थे और फव्वारों की व्यवस्था की थी। श्रद्धालुओं ने इन फव्वारों में ही स्नान किया। 
विज्ञापन

Crowd gathered in Ujjain on Shaneschari Amavasya: Barricades put up on the ghat of Shipra river, devotees had to bathe in fountains
टूट गया मिट्टी से बना बांध। - फोटो : सोशल मीडिया
अधिकारियों का कहना था कि नदी में पानी अधिक है जिस कारण सुरक्षा की दृष्टि से फव्वारे लगाए गए हैं। त्रिवेणी स्थित शनि मंदिर के गर्भगृह को आकर्षक रूप से सजाया गया। स्नान के बाद श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए पहुंचे। घाट पर पूजा की। मंदिर में अपने पुराने वस्त्र व जूते-चप्पल आदि दान किए। प्रशासन इन सामग्रियों को एकत्र कर नीलामी करवाएगा। 

बह गया मिट्टी का बांध
कान्ह नदी का पानी शिप्रा में न मिले इसके लिए प्रशासन ने मिट्टी का बांध बनाया था लेकिन पानी का दबाव अधिक होने से शुक्रवार रात को बांध बह गया। बताया गया कि कैचमेंट क्षेत्र में बारिश होने के कारण ऐसा हुआ।  हालांकि शिप्रा के ऊपरी प्रवाह क्षेत्र से नर्मदा जल की निरंतर आवक और कान्ह नदी का मिलन स्थल निचले प्रवाह क्षेत्र में होने के कारण त्रिवेणी के मुख्य घाट पर किसी तरह का प्रभाव नहीं पड़ा। इसके चलते स्नान के लिए साफ पानी ही मिला। सुबह से शाम तक स्नान और पूजन का सिलसिला चला।

Crowd gathered in Ujjain on Shaneschari Amavasya: Barricades put up on the ghat of Shipra river, devotees had to bathe in fountains
त्रिवेणी घाट पर शनि मंदिर में की सजावट। - फोटो : सोशल मीडिया
त्रिवेणी घाट के शनि मंदिर में विशेष सजावट की गई। हजारों भक्त यहां दर्शन के  लिए पहुंचे। दर्शन के बाद दान पुण्य भी किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed