{"_id":"5befa3babdec2269796aa758","slug":"swiggy-delevery-boy-molested-the-woman-at-his-flat","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर में स्वीगी के डिलीवरी ब्वाय ने युवती से की छेड़छाड़, कंपनी ने कहा मोदी जी से करो शिकायत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इंदौर में स्वीगी के डिलीवरी ब्वाय ने युवती से की छेड़छाड़, कंपनी ने कहा मोदी जी से करो शिकायत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Updated Sat, 17 Nov 2018 10:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंदौर में ऑनलाइन फूड डिलीवरी करने वाली स्वीगी कंपनी के डिलीवरी ब्वाय पर यूवती से छेड़छाड़ का आरोप लगा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मामला शुक्रवार की शाम लालाराम नगर इलाके का है जहां पर एक युवती ने स्वीगी से केक ऑर्डर किया था। डिलीवरी ब्वाय लड़की के फ्लैट पर केक देने गया तो लड़की को अकेला देख उस से छेड़खानी करने लगा।
विज्ञापन
युवती चिल्लाने लगी तो अपार्टमेंट की कुछ महिलाएं बाहर आ गईं और आरोपी को पकड़ने की कोशिश करने लगीं। लड़का सबको धक्का देकर वहां से फरार हो गया। युवती के घर वालों ने पलासिया थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने ऑर्डर नम्बर और मोबाइल नम्बर के आधार पर दो घंटो की मशक्कत के बाद आरोपी को पकड़ लिया।
विज्ञापन
बाद में युवती ने स्वीगी पर शिकायत करने कि लिए नोएडा ऑफिस फोन लगाया तो फोन पर बात करने वाले ने बताया कि हम केवल ग्राहक समस्याएं सुनते हैं। युवती ने हाई अथॉरिटी से बात कराने को कहा और पूछा कि अब वो कहां शिकायत दर्ज कराए। फोन पर व्यक्ति ने जवाब दिया कि आप मोदी जी से शिकायत करें।
विज्ञापन