फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Man committed suicide after murdered two daughters in Bhopal Madhya pradesh

पहले दो बेटियों का घोंटा गला, फिर खुद लगा ली फांसी, सुसाइड नोट में लिखी हैरान करने वाली वजह

Fri, 14 Dec 2018 09:41 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Updated Fri, 14 Dec 2018 09:41 AM IST
विज्ञापन
Man committed suicide after murdered two daughters in Bhopal Madhya pradesh
सांकेतिक तस्वीर

मध्य प्रदेश के भोपाल में एक पिता ने पहले अपनी दो बेटियों की गला घोंटकर हत्या कर दी और उसके बाद खुद भी फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। बताया जा रहा है कि 34 वर्षीय युवक आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। यह घटना मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से सटे गुनगा थाना क्षेत्र के मनीखेड़ी गांव की है। 

विज्ञापन


भगवान उर्फ भगवत सिंह घोसी ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें लिखा है, 'मैं अब जिंदगी से हार चुका हूं। मुझ पर कई लोगों की उधारी हो चुकी है। मैंने अपने एक रिश्तेदार को पैसे दिए थे, जो करीब तीन लाख रुपये बनता है, लेकिन वह दे नहीं रहे हैं। अब मेरी हालत ऐसी नहीं कि अपने तीनों बच्चों को पाल सकूं। पत्नी की हालत भी ऐसी नहीं है कि मेरे मरने के बाद वह तीनों बेटियों को पाल सके। इसलिए मैं अपनी दो बेटियों के साथ आत्महत्या कर रहा हूं।' 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, युवक मजदूरी का काम करता था। वह करीब 4 साल पहले भोपाल आया था, जबकि उसके दो भाई अर्जुन और जुगल औबेदुल्लागंज में रहते हैं। वह अपनी पत्नी ज्योति और तीन बेटियों टुकटुक (8), रानी (5) और गुंजन (2) के साथ यहां रहता था। बुधवार को उसका छोटा भाई अर्जुन भी भोपाल आया था। गुरुवार को वो भगवान की पत्नी यानी कि अपनी भाभी और भतीजी टुकटुक के साथ अस्पताल चला गया। दरअसल, टुकटुक के पैर में फ्रैक्चर हो गया था। दोपहर तीन बजे के आसपास जब वो घर लौटे तो देखा कि घर में कोई नहीं था, लेकिन टीवी चल रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद वो ऊपर का कमरा देखने चले गए, लेकिन जैसे ही दरवाजा खोला, उनके तो होश ही उड़ गए। भगवान फांसी के फंदे पर लटके हुए थे, जबकि दोनों बेटियां रानी और गुंजन का शव बेड पर पड़ा हुआ था। ये देखते ही घर में चीख-पुकार मच गई। इस बीच पुलिस को भी सूचना दी गई। छानबीन करने पर पुलिस को सुसाइड नोट मिला, जिसमें दोनों बेटियों की हत्या और आत्महत्या का जिक्र किया गया था।   

पुलिस को दो सुसाइड नोट मिले 

पुलिस को मौके से दो सुसाइड नोट मिले हैं। इसमें एक नोट 12 दिसंबर और दूसरा 13 दिसंबर को लिखा गया था। ये दोनों ही नोट भगवान ने ही लिखे थे। पुलिस के मुताबिक, पहले सुसाइड नोट में लिखा था, 'मैं अब अपने परिवार का गुजारा नहीं चला सकता। मेरे परिवार में सब अच्छे हैं, मेरी पत्नी और मेरे दोनों भाई भी। मेरी मौत के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है। मैं खुद से परेशान हूं। इसके लिए किसी को भी परेशान न किया जाए।' 

वहीं, दूसरे सुसाइड नोट में भगवान ने लिखा है, 'बुधवार को मेरा भाई घर पर आ गया, इसलिए मैं आत्महत्या नहीं कर पाया। लेकिन अब मुझे मौका मिला है, इसलिए मैं यह कदम उठाने जा रहा हूं।' 

छानबीन में जुटी पुलिस 

फिलहाल पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। पुलिस को अंदेशा है कि भगवान ने दोनों बच्चियों की हत्या उनके सोने के बाद की होगी। 5 वर्षीय बेटी रानी की हत्या उसने गला दबाकर की थी, इसके सबूत तो पुलिस को मिल चुके हैं, लेकिन गुंजन की हत्या उसने कैसे की, ये अभी पता नहीं चल सका है। हालांकि पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed