{"_id":"5c3b5b10bdec22737a3667ee","slug":"madhya-pradesh-youth-hanged-in-katni-police-station-orders-for-inquiry","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश : कटनी के पुलिस थाने में युवक ने लगाई फांसी, जांच के आदेश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मध्यप्रदेश : कटनी के पुलिस थाने में युवक ने लगाई फांसी, जांच के आदेश
Sun, 13 Jan 2019 09:06 PM IST
आसिम खान
भाषा, कटनी
भाषा, कटनी
Published by: आसिम खान
Updated Sun, 13 Jan 2019 09:06 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटनी जिले के विजयराघवगढ़ थाने के अंदर बने शौचालय में एक युवक ने शनिवार-रविवार की मध्य रात को कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसे एक युवती की हत्या के आरोप में शनिवार को ही गिरफ्तार किया गया था। मौके पर पहुंचे कटनी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल ने बताया, ‘‘रामकिशोर उर्फ अभिषेक गोड़ (24) ने विजयराघवगढ़ थाने में कल रात कंबल को फाड़कर रस्सी बनाई और उससे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
उसे एक युवती की हत्या के मामले में कल गिरफ्तार कर पुलिस हिरासत में रखा गया था।’’ उन्होंने कहा कि पूरे मामले की मजिस्टीरियल जांच के आदेश दिए गए हैं। लाल ने बताया कि यदि जांच में कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। विजयराघवगढ़ थाना प्रभारी राजेश तिवारी ने बताया कि रामकिशोर ग्राम उबरा थाना बरही का निवासी है। उस पर करीब 20 दिन पहले अपनी प्रेमिका का गला घोंटकर हत्या करने का आरोप था। उसकी प्रेमिका ने जब भाग कर शादी करने से इनकार किया तो उसने उसकी कथित तौर पर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन