फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: 52-year-old man arrested for Rape with two sisters in Indore

इंदौर: सप्ताह भर में दरिंदगी का तीसरा मामला, जिसे कहा "दादा" उसी ने दोनों बहनों का यौन शोषण किया

Mon, 01 Oct 2018 05:39 PM IST
भाषा, इंदौर
भाषा, इंदौर Updated Mon, 01 Oct 2018 05:39 PM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh: 52-year-old man arrested for Rape with two sisters in Indore

पुलिस ने यहां 10 साल से कम उम्र की दो सगी बहनों के यौन शोषण के आरोप में 52 वर्षीय व्यक्ति को सोमवार को गिरफ्तार किया। यह जिले में छोटी बच्चियों को हवस का शिकार बनाने का सप्ताह भर में तीसरा मामला है। आजाद नगर पुलिस थाने के प्रभारी दिलीप पुरी ने बताया कि क्षेत्र में आठ वर्षीय बच्ची और उसकी छह साल की छोटी बहन के कथित यौन शोषण पर पकड़े गये आरोपी की पहचान राजाराम मालवीय (52) के रूप में हुई है। मालवीय पीड़ित बच्चियों के पड़ोस में रहता है और वे उसे "दादा" कहकर पुकारती हैं। 

विज्ञापन


थाना प्रभारी के मुताबिक मालवीय पर आरोप है कि वह आठ वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करता था, जबकि उसकी छोटी बहन के साथ अश्लील हरकतें करता था। पुरी ने बताया कि पुलिस ने शासकीय महाराजा यशवंतराव चिकित्सालय में दोनों बच्चियों का मेडिकल परीक्षण कराया है। मामले की जांच से जुड़े एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस घिनौने मामले का पता तब चला, जब आठ साल की बच्ची ने अपनी मां से शिकायत की कि उसे पेट के नीचे दर्द हो रहा है। 
विज्ञापन


जब मां ने बेटी से बात की, तो उसने बताया कि मालवीय उसके साथ पिछले कई दिनों से दुष्कर्म कर रहा है। पीड़ित बच्ची की छोटी बहन ने अपनी मां से शिकायत की कि मालवीय उसके साथ भी गंदी हरकतें करता है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मालवीय दोनों मासूम बच्चियों को कथित तौर पर तब हवस का शिकार बनाता था, जब उनके माता-पिता काम पर जाते थे और वे घर में अकेली होती थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले, सिमरोल क्षेत्र में जनजातीय समुदाय की छह वर्षीय बच्ची के साथ नाबालिग लड़कों द्वारा कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला 27 सितंबर को सामने आया था। बालिकाओं के खिलाफ बढ़ते यौन अपराधों का मुद्दा फिर गरमा गया, जब एमजी रोड क्षेत्र में 28 सितंबर को एक साल की दुधमुंही बच्ची तथा उसकी चार वर्षीय सगी बहन को अगवा करने के बाद उनके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया गया था। दोनों मामलों में आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed